लबान. क्षेत्र में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर लबान स्थित इंटरचेंज से कुश्तला सवाईमाधोपुर तक वाहनों का एक तरफा आवागमन ट्रायल के तौर पर बुधवार शाम से शुरू कर दिया गया है और अब 44 किलोमीटर की इस दूरी तक अब वाहन लबान से कुश्तला तक निशुल्क जा सकेंगे और फिर कुश्तला से निर्बाध दिल्ली […]
लबान. क्षेत्र में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर लबान स्थित इंटरचेंज से कुश्तला सवाईमाधोपुर तक वाहनों का एक तरफा आवागमन ट्रायल के तौर पर बुधवार शाम से शुरू कर दिया गया है और अब 44 किलोमीटर की इस दूरी तक अब वाहन लबान से कुश्तला तक निशुल्क जा सकेंगे और फिर कुश्तला से निर्बाध दिल्ली तक सफर कर सकते है। एक्सप्रेस वे के लबान इंटरचेंज के मैनेजर कल्याण ङ्क्षसह सिकरवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लबान से कुश्तला तक वाहनों के लिए ट्रायल के तौर पर शुरू कर दिया गया है। यहां से जाने वाले वाहनों का पंजीयन किया जा रहा है। फिलहाल टोल की वसूली नहीं की जा रही है और अगले निर्देश तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
मेगा हाइवे पर मिली जाम से मुक्ति
अब तक एक्सप्रेस वे वाहन लबान टोल से आवाजाही के लिए कोटा दौसा मेगा हाइवे का उपयोग कर रहे थे, जिससे लबान से कुश्तला तक मेगा हाइवे पर ट्रैफिक का लोड रहता था, जिस पर पापड़ी की जर्जर पुलिया, बाबई की सकरी पुलिया व लबान स्टेशन पर दिन में कई बार घण्टों का जाम लग जाता था, जो अब लबान से एक्सप्रेस वे वाहनों के सीधा कुश्तला तक जाने से मात्र सवाई माधोपुर कुश्तला की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव रहेगा, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।
हादसे के बाद जागा प्रशासन
विगत 5 जनवरी को मेगा हाइवे पर तक ट्रक के पैदल यात्रियों पर पलटने से चार जनो की मौत हो गई थी उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जाम लगा कर विरोध जताते हुए एक्सप्रेस के वाहनों को मेगा हाइवे पर आने से रोकने की मांग की थी, उसके बाद हरकत में आया और एक्सप्रेस वे को जल्द शुरू करने की तैयारी शुरू की थी
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लबान से कुश्तला 44 किलोमीटर की दूरी के लिये ट्रायल के तोर पर एकतरफा यातायात शुरू कर दिया गया है। अब कोटा से आने वाले वाहनों यहां से कुश्तला तक जा कर वहां से दिल्ली के लिए जा सकेंगे। टेङ्क्षस्टग के बाद जल्द ही एक्सप्रेस को पूरी तरफ शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल यहां से गुजरने वाले वाहनों का पंजीयन किया जा रहा है। टोल वसूली नहीं की जा रही है।
कल्याण सिंह सिकरवार, मैनेजर, एक्सप्रेस वे लबान इंटरचेंज