
बूंदी. खरीफ की फसलों का बीमा कराने के लिए राज्य सरकार ने चार दिन शेष रहते अधिसूचना जारी कर दी। अब किसानों को लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा कराना होगा।
प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत जिले के किसानों को पांच फसलों का बीमा कराया जा सकेगा।जिसमें सोयाबीन, मक्का, उड़द, धान व तिल शामिल है। जिन किसानों का फसल के लिए केसीसी बना हुआ है उस फसल का बीमा संबंधित बैंक या सहकारी समिति के माध्यम से स्वत: ही हो जाएगा।
यदि कोई किसान अपनी फसल बदलाना चाहता है तो वो संबंधित बैंक में जाकर फसल को बदलवा सकेगा, लेकिन गैर ऋणी किसानों का बीमा कराने के लिए चार दिन का समय कम रहेगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक रामनिवास पालीवाल ने बताया कि बीमा के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड अधिकृत है।
विभिन्न संस्थाओं व बैंकों से ऋण लेने वाले किसान तथा गैर ऋणी किसान बैंक या बीमा कम्पनियों के माध्यम से 31 जुलाई तक फसलों का प्रति हैक्टेयर के आधार पर बीमा करा सकते हंै।
सलवार बीमित राशि एवं देय प्रीमियर
फसल बीमित कृषक देय
राशि प्रीमियर
सोयाबीन 41790 836
मक्का 40534 811
उड़द 26358 527
धान 52440 1049
तिल 26358 527
- (प्रति हैक्टेयर अनुसार)