बूंदी

#Patrika Campaign:काँलेज को सरकारी दर्जा दिलाने की मुहिम… नैनवाँ के बाजार बंद कर दिया समर्थन

कॉलेज को सरकारी दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहे मुहिम में सर्वदलीय महाविद्यालय संघर्ष समिति व सयुक्त व्यापार महासंघ के नैनवां बंद के आह्वान पर आज नैनवां शहर पूर्णतया बंद रहा ।
less than 1 minute read
Jul 06, 2018
#Patrika Campaign:Demand of Nainav college government Market closed
#Patrika Campaign:काँलेज को सरकारी दर्जा दिलाने की मुहिम... नैनवाँ के बाजार बंद कर दिया समर्थन

बूंदी/नैनवां. स्ववित्त पोषी भगवान आदिनाथ जयराज मारवाड़ा कॉलेज को सरकारी दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहे पिछले दो माह से जारी मुहिम में सर्वदलीय महाविद्यालय संघर्ष समिति व सयुक्त व्यापार महासंघ के नैनवां बंद के आह्वान पर आज नैनवां शहर पूर्णतया बंद रहा ।


सुबह 10 बजे सभी सभी लोग गढ़ चोक इकठ्टे हुए जिसके बाद जुलूस के रूप में रवाना हुए । हाथों में तख्तियां लेकर सभी लोग जुलूस के रूप में हमारा कॉलेज सरकारी करो, नैनवां का सपना कॉलेज सरकारी हो अपना , कॉलेज के रास्ते खाली कर दो हमारे वास्ते , जनता की पुकार हमारा कॉलेज सरकारी करे सरकार नारेबाजी के साथ मुख्य मुख्य मार्गो से होकर उपखण्ड कार्यालय पहुचे जहाँ पर संबोधन किया , जमकर प्रदर्शन किया साथ ही कॉलेज को सरकारी दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन सोपा ।


जुलूस 500 से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं विभिन्न संगठनों के सदस्यों आम नागरिकों , जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया । नैनवां बन्द के आह्वान पर वकीलों ने न्यायिक कार्य बंद कर समिति का समर्थन किया साथ ही नैनवां ब्लॉक के कार्यरत शिक्षक प्रबोधक व अन्य संवर्गो के राज्य कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप अपने कार्यालय में कलाई पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया ।


नैनवां बन्द के आह्वान में शहर की इमरजेंसी सेवा मेडिकल भी की दुकानें भी 11 बजे तक बंद रही जिससे अस्पताल में उपचार कराने आये मरीजो को व परिजनों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा

Published on:
06 Jul 2018 01:41 pm