बूंदी

खिल उठे पर्यटन स्थल यहां मनाए अपना संडे…

पिकनिक स्पॉर्ट की और लोगो ने रुख करना शुरू कर दिया है रविवार की तैयारी को लेकर युवा उत्साहित है
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 7:35 PM IST
rainy season Weekend Celebration on picnic spots,Tourist city
खिल उठे पर्यटन स्थल यहां मनाए अपना संडे...

बूंदी. बरसात से सुहावने हुए मौसम में अब शहरवासी पिकनिक के मुड में है। संडे को फन-डे बनाने के लिए सबसे ज्यादा युवाओं में उत्साह बना है। पर्यटको के लिए आकर्षित का केन्द्र मिनी गोवा कहे जाने वाले बरधा डेम में 17फीट पानी आने से छोटीकाशी ही नही कोटा और दूरदराज के क्षेत्र से लोग यहां पिकनिक मनाने को आतुर है।

इसके अलावा भीमलत, रामेश्वर महादेव व तलवास के क्षेत्रों में झरने शुरू होने से लोगो के लिए यह स्थल पहली पंसद बने है। रविवार यानि छुट्टि को देखते हुए इन पिकनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगो लोगो की संभावना के मद्े नजर प्रशासन भी मुस्तेद है।

जिला कलक्टर मेहश चंद शर्मा ने अलर्ट जारी करते हुए सेलानियों से सुरक्षा नियमों की पालना करने की अपील की है। इसी के साथ पुलिस प्रशासन ने एहतियात तौर पर सीविल डिफेंस व होमगार्ड के जवान तैनात किए है। जिले के तमात पिकनिक स्र्पोट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Published on: