बूंदी

राष्ट्रीय ध्वज का आशीर्वाद लेने उमड़ पड़ी छोटीकाशी, जन-जन हुआ अभिभूत

राजस्थान पत्रिका के आह्वान पर शहर में ‘महान तिरंगा यात्रा’ निकाली पैदल मार्च में गूंजे आजादी के गीत
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 1:36 PM IST
Rajasthan patrika 'mahaan tiranga yaatra concluded in Bundi
राष्ट्रीय ध्वज का आशीर्वाद लेने उमड़ पड़ी छोटीकाशी, जन-जन हुआ अभिभूत

बूंदी. आसमान में गूंजते जोशिले नारे ओर चारो ओर लहराते भारत की आन बान शान के प्रतिक तिरंगे के बीच राजस्थान पत्रिका के आह्वान पर बूंदी शहर में ‘महान तिरंगा यात्रा’ निकाली गई।

शहीद रामकल्याण जन सेवा समिति, दी बूंदी अरबन को-ऑपरेटिव बैंक एवं प्राइवेट स्कूल्स वेल्फेयर सोसायटी के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी दिल में देशभक्ति का जज्बा और हाथों में तिरंगा लिए तिरंगा रैली में शामिल हुए।

रैली में सबसे पिछे भारत माता की आकर्षक झांकी, देशभक्ति के रंग में रंगे बच्चो का उत्साह देखते ही बना। डीजे की धून पर देशभक्ति गीत व ढोल की थाप पर आजादी के दीवाने झूमते गाते शामिल हुए। तिरंगा रैली की भव्यता का आलम यह था कि रैली का एक छोर आज़ाद पार्क और दूसरा हायर सेकेंडरी स्कूल पर नजर आया।


तिरंगा रैली सुबह नौ बजे आजाद पार्क (नेहरू पार्क) से रवाना हुई जो सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहा, सब्जीमंडी रोड, नागर-सागर कुंड, इंद्राबाजार, अहिंसा सर्किल से कोटा रोड होते हुए हायर सैकण्डरी स्कूल मैदान पहुंची जहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया।

वन्दे मातरम और भारत माता की जय के के नारों से हायर सेंकेड्री स्कूल गूंज उठा। तिरंगा रैली में पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह,ब्रह्मकुमारी रजनी, जिला शिक्षा अधिकारी तेजकवँर,अर्बन बैंक अध्यक्ष सत्येश शर्मा, राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा

कोतवाली थानाअधिकारी, प्राइवेट सोसायटी अध्यक्ष महेश वर्मा, जावेद अहमद, लोकेश सुकवाल, पर्वू जिला प्रमुख राकेश गोयल, शहीद रामकल्याण जन सेवा समिति जेपी त्रिपाठी, पूर्व जिला परिषद सदस्य सतीश गुर्जर , महावीर मीणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष नुरुद्वीन, भाजपा जिला प्रवक्ता संजय लाठी, विश्वनाथ भारद्धाज,

पीसीसी सचिव भरत शर्मा, समृद्ध शर्मा, पार्षद टीकमजैन, योगेन्द्र जैन, मनोज मीणा,जितेंद्र हाड़ा, रोटरी क्लब अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेठी आर्ट ऑफ़ लिविंग धुर्व व्यास, भाजपा युवा नेता भानु प्रताप शर्मा तुषार पारीक शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवराज गोचर रवि जेन, शैलेष सोनी, पवन भार्गव,जितेन्द्र मीणा, जगरूप सिंह रंधावा, हरिशंकर वर्मा सहित शहर की विभिन्न संगठन शामिल रहे।

Published on: