बूंदी

राजस्थान दिवस पर देखने को मिलेगी राजस्थानी संस्कृति की छटा… बूंदी में मशाल जुलूस के साथ होगा पांच दिवसीय कार्यक्रम का आगाज

राजस्थान दिवस मनाने के लिए 26 से 30 मार्च तक मैराथन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विविध आयोजन होंगे।
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2018, 3:12 PM IST
Rajasthan's day will be seen in the Rajasthani culture.bundi

बूंदी.राजस्थान दिवस मनाने के लिए 26 से 30 मार्च तक मैराथन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विविध आयोजन होंगे। इन आयोजन में आमजन को राजस्थानी संस्कृति की रंग बिरंगी छटा देखने को मिलेगी।

Read More: राजस्थान का एक ऐसा मंदिर जहां धूम्रपान करने पर शक्ति माता हो जाती है, नाराज..भुगतना पड़ता है, खामियाजा...आखिर क्या है इसके पीछे की परम्परा पढ़िए यह ख़बर

जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत 26 मार्च को शाम 6 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड से रानीजी की बावड़ी तक मशाल जुलूस से होगी। 29 मार्च को रंगनाथजी मंदिर पर शाम 7 बजे भक्ति संगीत का आयोजन होगा। इसी दिन सुबह 6 बजे चौगान गेट पर नंगाडा एवं शहनाई वादन होगा।

रन फॉर राजस्थान

30 मार्च को सुबह 6 बजे खेल संकुल से नवल सागर तक राजस्थान डे रन फॉर राजस्थान का आयोजन किया जाएगा। नवल सागर पार्क पर ही सुबह 7 बजे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। 27 से 30 मार्च तक रेडक्रॉस सभागार में राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

Read More: Gangaur Festival: इजरायल तक पहुंची बूंदी गणगौर की गूंज...गणगौर मनाने दौड़ी आई लिखेल...

इसमें राज्य एवं बूंदी जिले में हुए विकास कार्यों को बैनर, पोस्टर आदि के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। पर्यटक स्वागत केन्द्र में 29 से 31 मार्च तक चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

बिखरेगी रंग बिरंगी छटा

कार्यक्रमों की कड़ी में 30 मार्च को शाम 7.30 बजे से नवलसागर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों को राजस्थानी संस्कृति की रंग बिरंगी छटा देखने को मिलेगी।

Published on: