बूंदी

पांच दिन से मंडी की सडक़ पर खड़े हैं ट्रक, किसान परेशान

कृषि उपज मंडी के निकट के गोदाम पर जिले से गेहूं भरकर आए ट्रकों की लाइन पांच दिन से लग रही है। जिले की मंडियों में व अन्य एफसीआई खरीद केंद्रों का माल भरकर ट्रक गोदाम पर गेहूं खाली करने आ रहे हैं, लेकिन यहां आने वाले ट्रकों का रोजाना का माल रोजाना खाली नहीं होकर आधे ट्रकों का माल खाली हो रहा है।

2 min read
May 07, 2025
रामगंजबालाजी. कृषि उपज मंडी की सडक़ पर लग रही ट्रकों की कतार।

रामगंजबालाजी. कृषि उपज मंडी के निकट के गोदाम पर जिले से गेहूं भरकर आए ट्रकों की लाइन पांच दिन से लग रही है। जिले की मंडियों में व अन्य एफसीआई खरीद केंद्रों का माल भरकर ट्रक गोदाम पर गेहूं खाली करने आ रहे हैं, लेकिन यहां आने वाले ट्रकों का रोजाना का माल रोजाना खाली नहीं होकर आधे ट्रकों का माल खाली हो रहा है। कुंवारती कृषि उपज मंडी स्थित खरीद केंद्र पर खरीद किए गए माल का लदान करने के बाद ट्रक चालकों ने उन ट्रकों को भी टीन शेड के नीचे ही खड़ा कर दिया। ट्रक खड़े होने के चलते यहां उपज बेचने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी अनुसार यहां कृषि उपज मंडी के निकट राजस्थान राज्य भंडारण निगम के गोदाम बने हुए हैं। यहां गोदाम में बूंदी जिले में सरकारी खरीद केन्द्रों पर खरीद किए जाने वाले गेहूं को खाली करने का कार्य इन दिनों चल रहा है, लेकिन यहां पर आने वाले ट्रक को खाली करवाने का कार्य धीमी गति से चलने के चलते रोजाना मंडी की सडक़ पर ट्रकों की कतार लगना आम बात हो चुकी है। पांच दिन से यहां पर मंडी गेट के बाहर से लगभग आधा किलोमीटर तक मंडी की दोनों सडक़ों पर ट्रकों की कतार लगने के बाद यहां मंडी में जाने वाले व आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढतिया संघ अध्यक्ष अनिल जैन व मंडी कारोबार करने वाले लोगों ने बताया कि यदि सडक़ पर लगातार ऐसे ट्रकों का जमावड़ा लगता रहा तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।

मजबूरी में खुले में करने पड़े धान के ढेर
मंगलवार को भी यहां पर उपज बेचने आए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी के छायादार टीन शेड के नीचे ट्रकों का व अन्य ङ्क्षजसों का जमावड़ा लगा होने के चलते किसानों को मजबूरन धान के ढेर खुले प्लेटफार्म पर लगाने पड़े।

यहां गोदाम पर आने वाले ट्रकों से माल खाली करने का कार्य 50 फीसदी से भी कम रोजाना हो रहा है। इस मामले को लेकर एफसीआई के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। मंडी की सडक़ व टीन शेड के नीचे खड़े हुए ट्रकों को हटाया जाए। ताकि यहां उपज बेचने आने वाले किसानों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
क्रान्ति लाल मीना, सचिव, कुंवारती, कृषि उपज मंडी, बूंदी

Published on:
07 May 2025 12:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर