बूंदी

Bundi : राजमार्ग पर 20 दिन से रोड लाइट बंद, दुर्घटना का भय

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर नमाना रोड ओवर ब्रिज के आसपास लगाई गई लाइट 20 दिन से बंद पड़ी है।

less than 1 minute read
Mar 11, 2026
रामगंजबालाजी. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर नमाना रोड ओवर ब्रिज पर रात्रि के समय बंद रोड लाइट।

रामगंजबालाजी. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर नमाना रोड ओवर ब्रिज के आसपास लगाई गई लाइट 20 दिन से बंद पड़ी है। संपर्क सड़कों की लाइट बंद होने के बाद में यहां पर आए दिन दुर्घटना घटित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण बबलू शर्मा, घनश्याम शर्मा, मोनू सेन, भोजराज लोढ़ा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर संपर्क सड़क की रात्रि के समय रोड लाइट बंद होने के चलते कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो अंडरपास के नीचे से निकलने वाले वाहन सामने से आने वाले वाहन चालक अंधेरे में टकराते नजर आ रहे हैं। आसपास के गांवों में जाने वाले लोगों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वाहन खड़े रहते है
संपर्क सड़क पर फैक्ट्री में जाने वाले काट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलियों व ट्रकों की लाइन लगने के बाद में यहां पर रात्रि के समय भी खड़े रहते हैं। कई बार संपर्क सड़क पर सामने से आने वाले वाहन चालक को अंधेरे में सडक़ किनारे खड़े रहने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं देने के बाद में यहां पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है।

Also Read
View All

अगली खबर