बूंदी

मन्नत पूरी हुई तो समर्थकों के साथ दौड़ पड़े सरपंच

जजावर ग्राम पंचायत में पिछले दिनों हुए चुनाव में जीतने पर सरपंच रामप्रकाश धाकड़ पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ रविवार को बरवाड़ा की चौथमाता के दर्शन के लिए के लिए दो दिवसीय पदयात्रा पर रवाना हुए।।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2020, 3:48 PM IST
मन्नत पूरी हुई तो समर्थकों के साथ दौड़ पड़े सरपंच
मन्नत पूरी हुई तो समर्थकों के साथ दौड़ पड़े सरपंच

जजावर. जजावर ग्राम पंचायत में पिछले दिनों हुए चुनाव में जीतने पर सरपंच रामप्रकाश धाकड़ पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ रविवार को बरवाड़ा की चौथमाता के दर्शन के लिए के लिए दो दिवसीय पदयात्रा पर रवाना हुए।। ग्रामीण सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी के पास स्थित में झैठाल माताजी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां पर झैठाल माता की पूजा-अर्चना के बाद नवनिर्वाचित सरपंच रामप्रकाश धाकड़ का साफ ा बांधकर अभिनन्दन किया गया। इसके बाद दोपहर साढ़े बारह बजे पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्री डीजे के साथ भजनों पर नृत्य पर करते चल रहे थे। इस दौरान पदयात्रा में माता के जयकारे गूंजायमान होते रहे। पदयात्रा रविवार को टोंक जिले के उनियारा कस्बे में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद सोमवार को बरवाड़ा पहुंचेगी।

यहां पर किया श्रमदान
इंद्रगढ़. बिजासन माता के स्थान पर रविवार को बीजासन माता विकास एवं कल्याण समिति के सदस्यों एवं अन्य समाजसेवी लोगों ने श्रमदान किया। यहां प्रत्येक माह के पहले व तीसरे रविवार को सामूहिक श्रमदान किया जाता है। लोगों ने पार्किंग स्थल परिसर में जमा गंदगी को हटाया और सिंगल यूज पॉलीथिन को एकत्रित कर जलाया। सुबह 8 से 10 बजे तक लोगों ने श्रमदान किया।

Updated on:
2 Feb 2020, 3:48 PM IST
Published on: