
रामगंजबालाजी. कुंवारती कृषि उपज मंडी में ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से बनाए गए गोदाम का बुधवार को सांसद ओम बिरला ने उद्घाटन किया। बिरला ने कृषि उपजमंडी में कुंवारती ग्रामसेवा सहकारी समिति की ओर से 21 लाख रुपए की लागत से बनाए गए गोदामों का उद्घाटन किया। गोदाम निर्माण के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 10 लाख व सहकारी समिति की ओर से 11 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने कहा कि सरकार में लोगों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाएं चला रखी है, जिनकों जन जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। गोदाम बनने से सभी को लाभ होगा।
कार्यक्रम में बूंदी को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक के एम.डी सत्यवीर सिंह, तहसीलदार लक्ष्मीनारायण प्रजापत, कार्यवाहक विकास अधिकारी राजेश शर्मा, मंडी सचिव एम.एल जाट मौजूद थे। समिति अध्यक्ष बद्रीलाल नागर व व्यवस्थापक रामसिंह हाड़ा ने अतिथियों का आभार जताया। वहीं कुंवारती व रामगंजबालाजी में सांसद ने किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र देकर शिविर की शुरुआत की। कुंवारती में कुल 48 1 सदस्यों के 1 करोड़ 75 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर शिविर प्रभारी रामदयाल जोशी, रामगंजबालाजी सरपंच मंजू गुर्जर, जीएसएस अध्यक्ष भैरूलाल नागर, व्यवस्थापक राजेश सैनी सहित कई लोग मौजूद थे।
विकास कार्य हो पहली प्राथमिकता
रामगंजबालाजी. बूंदी पंचायत समिति में बुधवार को सभागार भवन का राष्ट्रीय महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने लोकार्पण किया। पंचायत समिति में चौदहवें वित्त आयोग के तहत लगभग दस लाख रुपए की लागत से वातानुकूलित सभागार भवन का निर्माण करवाया गया। समारोह में शर्मा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य को प्राथमिकता से करवाने में रुचि रखना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी सदस्य समृद्ध शर्मा, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कमलेश चांदना, दौलाड़ा सरपंच नंदकिशोर गुर्जर रहे। इस मौके पर प्रधान मधु वर्मा, विकास अधिकारी राजेश शर्मा, उपप्रधान सावित्री मीणा, सरपंच संघ अध्यक्ष करन सिंह मौजूद थे।