शहर में इन दिनों लगातार बढ़ रही चोरियों से शहरवासियों में घटनाओं का भय बढऩे लगा है। शहर के मेवाती मोहल्ले में शनिवार रात को चोरों ने एक मकान में बेहोश करने वाले केमिकल का छिडक़ाव कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
इंद्रगढ़. शहर में इन दिनों लगातार बढ़ रही चोरियों से शहरवासियों में घटनाओं का भय बढऩे लगा है। शहर के मेवाती मोहल्ले में शनिवार रात को चोरों ने एक मकान में बेहोश करने वाले केमिकल का छिडक़ाव कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त ने इंद्रगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में पीडि़त इब्राहिम खान ने बताया कि मकान में चोर घुसकर चोरों ने बेहोश करने का केमिकल का कमरे में छिडक़ाव कर बेहोश कर दिया। और चोरों ने पीडि़त की पत्नी हुसैनी बाई के गले से दो तोले की सोने की चेन, एक तोला सोने के कान की बाली व अलमारी में रखे 30 हजार रुपए नकद चुरा कर ले गए, जिसकी रिपोर्ट इंद्रगढ़ थाने में दर्ज करवाई है।
वारदात का पता रविवार सुबह पीडि़त की बहू शहनाज चाय देने कमरे में पहुंची तो इब्राहिम खान व पत्नी अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। चोरी की घटना का पता लगने पर घटनास्थल पर मोहल्लेवासी व शहर वासियों की भीड़ जमा हो गई। अचेत अवस्था में दम्पती को इंद्रगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार करवाया गया। इंद्रगढ़ मेवाती मोहल्ले में चोरी की घटना की सूचना मिलने पर थाने के एएसआई शंकर लाल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में बूंदी से एमओबी घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए।
चोरी का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पीडि़त व पीडि़त की पत्नी का मेडिकल करवा कर सैंपल ले लिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा पीडि़त को कौनसे केमिकल छिडक़ाव या सुघाया गया था। बूंदी से आई एमओबी टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास करेंगे।
रामलाल मीणा, थाना अधिकारी, इंद्रगढ़
प्राणघातक हमले के आरोपी जेल भेजे
केशवरायपाटन. पुलिस ने प्राण घातक हमले करने के आरोप में दो जने को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। थाना प्रभारी हंसराज मीणा ने बताया कि 11 अगस्त को वार्ड नंबर 16 निवासी मोहम्मद असद पुत्र इलियास अली पर प्राणघातक हमला करने के आरोप में वार्ड संख्या 16 निवासी नूर मेसर उर्फ नूरुद्दीन पुत्र इशाक मोहम्मद व सरफराज को आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को घटनास्थल लेकर गई, जहां मौका रिपोर्ट के बाद न्यायालय में पेश किया गया।रंजिश को लेकर बाइक से आए तीन जनों ने चाकू से हमला किया था। वह मेडिकल से दवाई लेकर घर जा रहा था।