बूंदी

यहां के माफियाओं को नहीं खाकी का खौफ…जाने क्यों

नमाना-बूंदी मार्ग पर अवैध बजरी परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार ओवरलोड ट्रकों के निकलने से नमाना-बूंदी व नमाना-बरुंधन मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2020, 3:52 PM IST
यहां के माफियाओं को नहीं खाकी का खौफ...जाने क्यों
यहां के माफियाओं को नहीं खाकी का खौफ...जाने क्यों

नमाना. नमाना-बूंदी मार्ग पर अवैध बजरी परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार ओवरलोड ट्रकों के निकलने से नमाना-बूंदी व नमाना-बरुंधन मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इन पर पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद हैं। दर्जनों ट्रक इस मार्ग से निकल रहे हैं। गुरुवार तडक़े भी दो दर्जन से अधिक अवैध बजरी से भरे ट्रक निकले, जिससे दोनों मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रकों के निकलने की सूचना पुलिस को देते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। गुरुवार तडक़े भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार तडक़े 3 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक दो दर्जन से अधिक ओवरलोड बजरी से भरे ट्रक निकले थे। ओवरलोड ट्रक निकलने से नमाना बस स्टैंड के आगे सडक़ का नामोनिशान ही खत्म हो गया है। बरुंधन गणेश मंदिर से आगे अभी नई सडक़ का निर्माण करवाया था। उसे भी बजरी माफि याओं ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसका खामियाजा इस मार्ग पर सफ र करने वाले लोगों को उठाना पड़ता है। इस सम्बंध में नमाना थाना पुलिस का कहना है कि दोनों मार्गों से अवैध बजरी परिवहन की किसी ने शिकायत नहीं दी है।

Published on: