बूंदी

नहर के बीच में जमा मिट्टी को हटाया, जल प्रवाह बढ़ा

क्षेत्र में चम्बल नहर की पापड़ी माइनर में विभाग द्वारा मशीन से नहर के बीच में जमा मिट्टी को हटाने से नहर में अवरुद्ध जलप्रवाह आगे बढ़ा, जिससे टेल क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली।

less than 1 minute read
Nov 28, 2025
लबान. पापड़ी माइनर में नहर में जमा मिट्टी को हटाने के बाद बहता पानी।

लबान. क्षेत्र में चम्बल नहर की पापड़ी माइनर में विभाग द्वारा मशीन से नहर के बीच में जमा मिट्टी को हटाने से नहर में अवरुद्ध जलप्रवाह आगे बढ़ा, जिससे टेल क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली।

विभाग के कनिष्ठ अभियंता विष्णु सेन ने बताया कि पापड़ी माइनर में मेगा हाइवे के किनारे पापड़ी रेलवे ओवरब्रिज के समीप किसानों के खेत में हंकाई जुताई के दौरान ट्रैक्टर निकलने से नहर में मिट्टी भर गई थी, जिससे जल प्रवाह आगे नहीं बढ़ रहा था। क्षेत्र किसानों द्वारा कर्मिकों द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान मामले की जानकारी होने से नहर में जमा मिट्टी को जेसीबी मशीन से हटा कर अवरोध को दूर किया गया, ताकि टेल क्षेत्र में समय पर व पर्याप्त पानी पहुंच सके।

पापड़ी माइनर में जमा मिट्टी कारण लगे अवरोध को हटा दिया गया है। नहरों में जलप्रवाह जारी है। लगातार पेट्रोलिंग कर निगरानी की जा रही है।
विष्णु सेन, कनिष्ठ अभियंता, सीएडी

Also Read
View All

अगली खबर