
बूंदी. कलक्ट्रेट में मुर्गा बनकर विरोध जताते कर्मचारी।
बूंदी. सामान्य चिकित्सालय में प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा कर्मचारियों पर बनाए जा रहे दबाव, महिलाओं से की जा रही अभद्रता और तीन माह से बकाया भुगतान के विरोध में शनिवार को कर्मचारियों ने साढ़े तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश महामंत्री अनीस अहमद, जिलाध्यक्ष वरुण शर्मा व सङ्क्षवदा-निविदा मानदेय कर्मचारी संघ एकीकृत अध्यक्ष अमित गौतम की अगुवाई में कर्मचारी एडीएम आवास के बाहर धरने पर बैठकर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया, यहां सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंच गए,जहां अधिकारी द्धारा बाहर नहीं आने पर मुर्गा बन कर विरोध जताया। बाद में एडीएम कक्ष में हुई वार्ता के बाद पुरानी मांगो पर सहमति बनने के बाद सभी आश्वस्त हुए।
प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड के बाहर एकत्रित हुए,जहां अधिकारियों के मौके पर आकर कर्मचारियों के समस्या के समाधान की मांग नहीं करने पर नाराज कार्मिक एडीएम आवास के बाहर पहुंच गए। जहां कर्मचारी एडीएम को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे, लेकिन एडीएम के बाहर नहीं आने पर नाराज कार्मिक धरना देकर बैठ गए और करीब एक घंटे से अधिक समय तक नारेबाजी की।
सूचना पर तहसीलदार अर्जुन लाल मीना, निवर्तमान पार्षद टीकम जैन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निशांत नुवाल अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियो के समर्थन में नारेबाजी कर एडीएम को बाहर बुलाने की मांग करने लगे। अधिकारी के नहीं आने पर आक्रोशित कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंच गए।
कार्मिकों पर बना रहे दबाव
कर्मचारी आतिश वर्मा, करिश्मा राठौर, वेद्प्रकाश ने बताया कि प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा लगातार कार्मिकों पर दबाव बनाकर ड्यूटी समय में परिवर्तन कर परेशान किया जा रहा है। कर्मचारियों को दबाव बनाकर वेतन रोकने, बिना बताए कटौतियां करने आदि अनेक कार्य किये जा रहे हैं,जो की ङ्क्षनदनीय है। जबकि पूर्व में भी समय-समय पर महासंघ द्वारा अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया गया,लेकिन इस पर कोई संतोषजनक कार्य आज दिन तक भी नहीं होने पर मजबूरन कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन पर उतरना पड़ा।
कलक्ट्रेट में जताया विरोध,बैठे धरने पर
सुनवाई नहीं होने से नाराज कार्मिक कलक्ट्रेट पहुंचे,जहां कर्मचारियों द्वारा एडीएम को बाहर बुलाने की मांग की गई,लेकिन अधिकारी के बाहर नहीं आने से गुस्साए कर्मचारी कलक्ट्रेट में मुर्गा बन धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी करने लग गए। करीब दो घंटे से अधिक समय तक यहां कर्मचारी अपने हक के लिए आवाज बुंलद करते हुए नजर आए।
वेतन देने सहित अन्य मांगों पर बनी सहमति
वार्ता में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडीएम रामकिशोर मीणा ने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला कार्मिकों की डय़ूटी दिन में लगाई जाए,समय पर वेतन देने,वेतन में किसी भी प्रकार की विसंगति नहीं करने और पूर्व में बनी व्यवस्था पर कार्य कर उसमें सुधार किया जाए आदि मांगो पर सहमति बनी। इस दौरान जिला चिकित्सालय हेल्पर गार्ड व हेल्पर उपस्थित रहे।
एडीएम के समक्ष बताई यह समस्या
कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम रामकिशोर मीणा से मिला, जिसमें प्रदेश महामंत्री अनीस अहमद, राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मेघवाहन ङ्क्षसह, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मीचंद मीणा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ओ.पी.सामर शामिल थे। एडीएम के समक्ष संविदा व प्लेसमेंट कर्मचारियों ने बताया कि जनवरी माह में उनका 501 रुपए वेतन काटा गया था, जो अभी तक भी नहीं दिया गया।रात में 11 बजे कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने का विरोध,ड्यूटी पूर्व की भांति यथावत रखने की मांग उठाई गई।
Published on:
05 Apr 2026 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
