बूंदी

तीन बच्चों के सिर से छीन गया पिता का साया

लीलदां गांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मरे बाइक सवार युवक के शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

less than 1 minute read
Jan 21, 2020
तीन बच्चों के सिर से छीन गया पिता का साया

देई. लीलदां गांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मरे बाइक सवार युवक के शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दबलाना थाना क्षेत्र के रेण गांव निवासी लक्ष्मण जोगी (२८) जगमुन्दा गांव में अपने साले से मिलकर सोमवार शाम बाइक से देई की ओर लौट रहा था। लीलदां गांव के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़न्त होने से लक्ष्मण घायल हो गया था। देई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं।
छत से गिरने से बालिका घायल
देई. कस्बे के मेन मार्केट में सोमवार शाम को पांच वर्षीय बालिका खेलते समय मकान की छत से गिरकर घायल हो गई। जानकारी के अनुसार विनोद जैन की पांच वर्षीय पुत्री ऐरांशी जैन अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। इसी दौरान वह छत से गिर गई। परिजन उसे लेकर देई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद बालिका को परिजन कोटा ले गया। वहां निजी चिकित्सालय में उसे भर्ती कराया गया है।

Published on:
21 Jan 2020 09:16 pm
Also Read
View All