बूंदी

मौसम में बढ़ाई किसानों की चिंता, धान कटाई में तेजी आई

लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए किसानों ने धान की कटाई तेज कर दी।
less than 1 minute read
Oct 26, 2025
मौसम में बढ़ाई किसानों की चिंता, धान कटाई में तेजी आई
केशवरायपाटन. उपखंड के ऱंगराजपुरा के खेत में धान कटाई करती मशीन।

केशवरायपाटन. लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए किसानों ने धान की कटाई तेज कर दी। लगातार बिगड़ते मौसम व लम्बी बारिश की वजह से किसानों का सोयाबीन 50 प्रतिशत नष्ट हो गया और बचा जो पैदावार नहीं दे पाया।

किसानों ने बताया कि सोयाबीन बीस किलो बीघा से लेकर 100 किलो बीघा का निकल रहा है किसानों को सोयाबीन में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने बताया कि लागत भी नहीं निकली है। बीज, कटाई, थ्रेसर में निकलवाई के पैसे जैब से लगाने पड़ रहे हैं। धान उत्पादक किसानों ने बारिश के माहौल को देखकर कटाई तेज कर दी है। अधिकांश किसान मशीन से धान तैयार करवा रहे हैं। मौसम बिभाग की आगामी चेतावनी के बाद किसान चिंता मे पड़ गए। केशवरायपाटन, रंगराजपुरा, भीया, माधोराजपुरा, गुडला, गुडली, लेसरदा गांवों में धान की कटाई जोरों पर चल रही है।

Updated on:
26 Oct 2025 05:27 pm
Published on:
26 Oct 2025 05:27 pm