बूंदी

बड़ानयागांव से चोरी पिकअप को यहां लगाया ठिकाने

बड़ानयागांव से जनवरी माह में पिकअप चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2020, 3:56 PM IST
बड़ानयागांव से चोरी पिकअप को यहां लगाया ठिकाने
बड़ानयागांव से चोरी पिकअप को यहां लगाया ठिकाने

हिण्डोली. बड़ानयागांव से जनवरी माह में पिकअप चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। हेड कांस्टेबल बृजमोहन मीणा ने बताया कि बड़ानयागांव से दो जनवरी को घर के बाहर खड़ी पिकअप को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान बडानयागांव निवासी सरजीत व राजवीर सिंह को पकडक़र पूछताछ की तो उन्होंने पिकअप चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पिकअप को चुराकर चंडीगढ़ ले गए थे। वहां पर एक जने को पिकअप ४० हजार रुपए में बेच दी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण घायल
लाखेरी. क्षेत्र के कमलेश्वर महादेव तीर्थ स्थल पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण घायल हो गया। उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाखेरी में प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार चाणदाखुर्द निवासी पप्पू मीणा ्र(५०) को कमलेश्वर महादेव तीर्थ स्थल की पार्किंग के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोपहर ३.३० बजे एक कार चालक उसे घायल अवस्था में अस्पताल के बाहर छोड़ गया। अस्पतालकर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया।

Published on: