बूंदी

यहां लगा जाम और फिर हो गया ऐसा…

बूंदी-दबलाना मार्ग पर सोमवार को गणेश घाटी के दरवाजे पर वाहन फंसने से जाम लग गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Feb 2020, 3:51 PM IST
यहां लगा जाम और फिर हो गया ऐसा...
यहां लगा जाम और फिर हो गया ऐसा...

भण्डेड़ा. बूंदी-दबलाना मार्ग पर सोमवार को गणेश घाटी के दरवाजे पर वाहन फंसने से जाम लग गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। राहगीरों की समझाइश पर पन्द्रह मिनट बाद आवागमन शुरू हो पाया। जानकारी के अनुसार ठिकरदा की तरफ से आए टेम्पो चालक ने गणेश घाटी के गेट में प्रवेश कर लिया था। इसी दौरान बूंदी की तरफ से पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पहुंच गई। इसके बाद दोनों चालकों ने अपने वाहनों को खड़ा कर दिया। कोई भी अपने वाहन को पीछे लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। इससे जाम लग गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। कुछ देर बाद राहगीरों ने टेम्पो चालक से समझाइश कर वाहन को हटवाया। उसके बाद आवागमन शुरू हो पाया।
लहलहाने लगी गेहूं की फसल
बड़ानयागांव. क्षेत्र में इस बार मानसून की मेहरबानी रहने से नदियों-बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है। इससे गेहूं की फ सल का रकबा बढऩे से बम्पर पैदावार होने की उम्मीद है। इन दिनों खेतों में गेहूं की फ सल में बालियां आनी शुरू हो गई है। जिसे देखकर क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर खुशी झलक रही है।

Updated on:
3 Feb 2020, 3:51 PM IST
Published on: