कस्बे के निकट ग्राम पंचायत बोरदा काछियान के चौतरा का खेड़ा गांव में स्थित रियासत कालीन प्राचीन लाल बाई माताजी मंदिर में चोरों ने सोमवार की रात को दानपेटी का ताला तोडकऱ नकदी चुरा ली।
झालीजी का बराना . कस्बे के निकट ग्राम पंचायत बोरदा काछियान के चौतरा का खेड़ा गांव में स्थित रियासत कालीन प्राचीन लाल बाई माताजी मंदिर में चोरों ने सोमवार की रात को दानपेटी का ताला तोडकऱ नकदी चुरा ली। मंदिर के पुजारी हेमराज बैरवा के मंगलवार को सुबह मंदिर पहुंचने पर चोरी का पता लगा, जिसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के देखने पर दानपेटी का ताला टूटा हुआ तथा नकदी गायब मिली। चोरी की खबर से गांव में सनसनी फैल गई तथा मंदिर में कई ग्रामीण एकत्रित हो गए। वार्डपंच भंवर ङ्क्षसह हाड़ा ने बताया कि ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा मंगलवार को गेण्डोली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। वहीं बीट प्रभारी कांस्टेबल रामनरेश के नेतृत्व में पुलिस ने साक्ष्य जुटाए।
पुलिस दल द्वारा मौका मुआयना कर लिया गया है। क्षेत्र में चोरों की तलाश के लिए 2 टीमें बनाई गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
चन्द्रभान , थानाधिकारी गेण्डोली।
सडक़ हादसे में दो घायल, उपचार जारी
गोठड़ा/हिण्डोली. क्षेत्र में अलग-अलग सडक़ हादसों में दो जने गंभीर घायल हो गए, जिनका बूंदी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। हिण्डोली पुलिस ने बताया कि हिण्डोली निवासी राम कल्याण बाइक से हिण्डोली से ढेगनिया माताजी के दर्शन करने जा रहे थे। बड़ा नया गांव के पास अवैध कट के पास सामने से गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बूंदी भर्ती कराया गया। इसी तरह गणेशगंज निवासी दुर्गा लाल सैनी गोठड़ा से गांव आ रहा था। पिछे से पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दुर्गा लाल गंभीर घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से अस्पताल लाया गया।