लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केशवरायपाटन पंचायत समिति क्षेत्र में 32.50 करोड़ रूपए की लागत से 44 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह भूमि आस्था और विश्वास की धरती है तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है।
केशवरायपाटन.बूंदी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केशवरायपाटन पंचायत समिति क्षेत्र में 32.50 करोड़ रूपए की लागत से 44 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह भूमि आस्था और विश्वास की धरती है तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केशवरायपाटन को आध्यात्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
भगवान केशवराय मंदिर परिसर में लगभग 42 करोड़ रूपए के विकास कार्य दो चरणों में चल रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की पहचान और मजबूत होगी। देश में काशी, महाकाल, सोमनाथ और बांके बिहारी जैसे प्रमुख धामों का पुनर्विकास हुआ है और हाड़ौती भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सडक़, पेयजल और ङ्क्षसचाई की योजनाएं विकास की आधार हैं। ईआरसीपी सहित कई परियोजनाओं के माध्यम से जल आपूर्ति मजबूत की जा रही है। आने वाले वर्षों में सडक़, बिजली, हर खेत को पानी, अच्छे विद्यालय और स्वास्थ्य सुविधाओं को और सु²ढ़ किया जाएगा।
अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना उद्देश्य
बिरला ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से आग्रह किया कि जरूरतमंदों की पहचान कर उनकी सहायता सुनिश्चित करें, चाहे इलाज की व्यवस्था हो या दिव्यांगजनों के लिए उपकरण। सेवा और संवेदना से ही विश्वास बनता है। समारोह में कुल 17.24 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें इन्द्राणी बांध की नहरों का 7.43 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार, छरकवाड़ा-खलून्दा (3.30 करोड़), बोरदा काछियान-बाझडली धरावन (2.75 करोड़), माधोराजपुरा-जाखरून (1.65 करोड़) और जगन्नाथपुरा एप्रोच सडक़ (1.65 करोड़) शामिल हैं। साथ ही बालोद विद्यालय में खेल मैदान और कक्षा-कक्ष तथा पटोलिया विद्यालय में कक्षा-कक्ष निर्माण शामिल है। वहीं 15.26 करोड़ रूपए की लागत से 36 कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इनमें बलकासा, जलोदा और चरडाना में तालाब जीर्णोद्धार, ईसरदा-चौतरा का खेड़ा मिङ्क्षसग ङ्क्षलक, बलकासा-बोरदामाल सडक़, पादडा-चडी सडक़, कापरेन-हीरापुर सीसी सडक़, बाझडली-चरडाना सडक़ सहित कई सडक़, पुलिया, विद्यालय, खेल मैदान, मुक्तिधाम और सामुदायिक भवन से जुड़े कार्य शामिल हैं। जलोदा, झालीजी का बराना,पीपल्दा जागीर,हरिजी,
निमोदा, बीरज, आजंदा, गुडली, डोलर, कोडक्या, जयस्थल, ङ्क्षहगोनिया, लेसरदा, सूनगर, अरनेठा, हस्तिनापुर, भिण्डी, झाडोल, पटोलिया, केशवनगर और भैंसखेडा सहित कई गांवों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत की गई।
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, पूर्व विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल, भाजपा तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र मीणा, महामंत्री महावीर शर्मा, शहर नगर अध्यक्ष विनोद नामा, पूर्व प्रधान विरेन्द्र सिंह हाड़ा, अरविंद गर्ग मंंचासीन थे।अंत में जिला महामंत्री योगेंद्र श्रृंगी ने आभार व्यक्त किया।