क्षेत्र में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे सडक़ पर अब कोटा से दिल्ली का सफर आसान हो गया है। गौरतलब है कि पहले कोटा की ओर आने वाले वाहनों को लबान इंटरचेंज पर उतर कर यहां से नि:शुल्क पंजीयन करवा कर दोबारा दिल्ली के लिए यात्रा शुरू करनी पड़ रही थी
लबान. क्षेत्र में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे सडक़ पर अब कोटा से दिल्ली का सफर आसान हो गया है। गौरतलब है कि पहले कोटा की ओर आने वाले वाहनों को लबान इंटरचेंज पर उतर कर यहां से नि:शुल्क पंजीयन करवा कर दोबारा दिल्ली के लिए यात्रा शुरू करनी पड़ रही थी, लेकिन अब एक्सप्रेस वे पर लबान इंटरचेंज पर सडक़ पर लगे।
अवरोधकों को हटा कर सडक़ को बहाल कर दिया है, जिससे अब कोटा से दिल्ली सवाईमाधोपुर जाने वाले वाहन यहां रुके बिना सीधे जा पा रहे है, साथ ही अब अभी लबान से सवाईमाधोपुर तक ट्रायल के तौर एकतरफा यातायात शुरू किया जा रहा है, जिससे यहां से सवाईमाधोपुर जाने वाहन यहां टोल पर पंजीयन करवा कर नि:शुल्क जा रहे है।
रोंग साइड चलने से लगता था जाम
लबान इंटरचेंज पर पहले कोटा से आने वाले यहां टोल से उतर कर कुछ मीटर रोंग साइड पर चल कर सवाई माधोपुर के लिए टोल पर जा रहे थे। अब सडक़ से अवरोधक हटाने से वाहन सीधे निकलने से इंटरचेंज पर रोंग साइड चलने लगने जाम से मुक्ति मिलने से इटावा बारां मध्यप्रदेश जाने वाले वाहनों को राहत मिली है।
मेगा हाइवे का ट्रैफिक हुआ कम
लबान इंटरचेंज से पहले सवाईमाधोपुर जाने वाहन पहले कोटा दौसा मेगा हाइवे से 56 किलोमीटर की दूरी तय कुश्तला सवाईमाधोपुर से एक्सप्रेस का उपयोग करते थे, जिससे मेगा हाइवे पर ट्रैफिक लोड बढ़ा हुआ होने से दुर्घटनाओं व लगातार जाम का वाहन चालको को सामना करना पड़ रहा था। अब एक्सप्रेस वे पर आने वाले वाहन सीधा निकलने से मेगा पर वाहनो का दबाव कम हुआ है।
कोटा से आने वाले वाहन अब बिना टोल पर रुके सीधा जा पा रहे है। यहां टोल फ्री पंजीयन किया जा रहा है। अभी ट्रायल पर लबान से सवाईमाधोपुर तक सडक़ खोली गई है, जो अगले आदेश तक जारी रहेगी।
कल्याण सिंह सिकरवार, प्रबंधक, लबान इंटरचेंज एक्सप्रेस वे