बूंदी

यहां घूम रहे दो टाइगर, घरों में कैद हो गए लोग…

रणथम्भौर अभयारण्य से निकलकर आए दो टाइगरों को इंद्रगढ़ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र काफी रास आ रहा है। पिछले एक माह से टाइगर ११० व १५५ ने यहां पर अपना आशियाना बना रखा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2020, 4:04 PM IST
यहां घूम रहे दो टाइगर, घरों में कैद हो गए लोग...
यहां घूम रहे दो टाइगर, घरों में कैद हो गए लोग...

इंद्रगढ़. रणथम्भौर अभयारण्य से निकलकर आए दो टाइगरों को इंद्रगढ़ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र काफी रास आ रहा है। पिछले एक माह से टाइगर 110 व 115 ने यहां पर अपना आशियाना बना रखा है। सोमवार को टाइगर 115 के पगमार्क खरायता गांव के पास मेज नदी के किनारे पर मिले। वहीं टाइगर 110 अपने पुराने स्थान खरायता से लेकर पॉलघटा के बीच घूूम रहा है। वन्यजीव अभयारण्य रेंज इंद्रगढ़ की टीम की ओर से रोजाना दोनों टाइगर की ट्रैकिंग की जा रही है। दोनों के पगमार्ग स्थानीय जंगल में ही मिल रहे हैं। इससे लग रहा है कि दोनों टाइगर को इंद्रगढ़ क्षेत्र का एरिया रास आ गया है। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बीस-बीस किलोमीटर का टेरिटरी एरिया बना लिया है। इंद्रगढ़ वन्यजीव अभयारण रेंज के अधिकारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि दोनों ही बाघ लगातार अपने अपने एरिया में जमे हुए हैं। सोमवार को भी ट्रैकिंग करने गई टीम को टाइगर 115 के पगमार्क खरायता गांव के पास और टाइगर 110 के पगमार्ग बलवंत गांव के पास जंगल में मिले हैं। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों की नियमित ट्रैकिंग की जा रही है।

Updated on:
10 Feb 2020, 4:04 PM IST
Published on: