बूंदी

जिम्मेदार अधिकारी नदारद, स्वच्छता कार्यशाला में खाली पड़ी रही कुर्सियां

कस्बे के अटल सेवा केंद्र सभागार में सोमवार को ओडीएफ निरंतरता स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन
2 min read
Aug 07, 2018
Unapproved responsible officers, vacant seats in cleanliness workshops
जिम्मेदार अधिकारी नदारद, स्वच्छता कार्यशाला में खाली पड़ी रही कुर्सियां

रोटेदा. कस्बे के अटल सेवा केंद्र सभागार में सोमवार को ओडीएफ निरंतरता स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना की कार्यशाला खानापूर्ति बनकर रह गई। कार्यशाला में कुर्सियां खाली पड़ी थी। आमजन का जुड़ाव कहीं नजर नहीं आया। वहीं जिम्मेदार जन प्रतिनिधि भी कार्यशाला में नहीं थे। ऐसे में प्रशासन व जनप्रतिनिधियों में तालमेल का अभाव भी साफतौर पर देखने को मिला। दोपहर को करीब एक बजे केंद्र में देखा तो सभागार खाली पड़ा था।
कुर्सियां व बैनर लगे हुए थे। वहीं ग्राम विकास अधिकारी हेमराज वर्मा, कनिष्ठ सहायक आरिफ हुसैन, पंचायत सहायक महेंद्र बागड़ी व ओमप्रकाश नामा सचिव कक्ष में बैठे थे। कार्यशाला में जनप्रतिनिधि नजर नहीं आए। जिससे ग्राम पंचायत की स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की पोल खुलकर सामने आ गई। वहीं ग्रामीणों को कार्यशाला की जानकारी नहीं होने से वे भी नहीं पहुंच सके। ऐसे में इस मामले में सभी जिम्मेदार अधिकारी व जन प्रतिनिधियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन सभी अनभिज्ञता जताते हुए टालमटोल कर गए।
सरपंच वृंद्धा बोहरा ने बताया कि केशवरायपाटन में सरपंच संघ की बैठक थी। व्यस्तता के कारण कार्यशाला में नहीं पहुंच सकी। बोर्ड कोरम को आना चाहिए था। वो क्यों नहीं आए इसकी जानकारी नही है।

ग्राम विकास अधिकारी रोटेद के हेमराज वर्मा का कहना है कि कोरम के सदस्य सुबह आकर कुछ समय रुककर चले गए थे। ग्रामीणों को जानकारी दी थी। लेकिन क्यों नहीं आए इसकी जानकारी नहीं है।
यहां भी हुई कार्यशाला
खटकड़. खटकड़ व रायथल पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मोबाइल ऐप से होने वाले ग्रामीण सर्वे के लिए सरपंच रामावतार रावल के मुख्य आतिथ्य में पंचायत स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में ग्राम विकास अधिकारी ललित वर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सर्वे के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने तथा सभी कार्मिकों से सर्वे को सुचारू रूप से करने पर जोर दिया। पंचायत के सहायक सचिव ज्योति सम्राट ने मोबाइल एप से सर्वे के बारे में जानकारी दी। इस अवसर कार्यवाहक पीईईओ लालचन्द नागर, राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय जखाना के प्रधानाध्यापक प्रभूलाल मेहरा, पीपल्या स्कूल के प्रधानाध्यापक राधाकिशन आदि मौजूद रहे।

Published on:
07 Aug 2018 12:30 pm