बूंदी

खेल संकुल में सुबह व शाम को घुमने के लिए के देने होंगे तीन सौ रुपए

बूंदी. शहर में खेलकूद के लिए मुख्य मैदान खेल संकुल में एक जनवरी से जाने वाले युवाओं को अब शुल्क देना होगा, इसके बिना यहां खेल प्रतिभाएं ना तो अभ्यास कर सकेंगी और ना ही यहां घूम सकेंगी।ईश्वरी सिंह खेल संकुल में खिलाडिय़ों व व्यक्तियों के लिए पे एण्ड प्ले स्कीम 1 जनवरी से शुरू की जाएगी

2 min read
Dec 29, 2024
खेल संकुल

बूंदी. शहर में खेलकूद के लिए मुख्य मैदान खेल संकुल में एक जनवरी से जाने वाले युवाओं को अब शुल्क देना होगा, इसके बिना यहां खेल प्रतिभाएं ना तो अभ्यास कर सकेंगी और ना ही यहां घूम सकेंगी।ईश्वरी सिंह खेल संकुल में खिलाडिय़ों व व्यक्तियों के लिए पे एण्ड प्ले स्कीम 1 जनवरी से शुरू की जाएगी, जिसके तहत केटेगरी - अ में लॉन टेनिस, बैड मिंटन , क्रिकेट, टेबिल टेनिस, राइफल शूटिंग,जिम व स्कवैश जिनका शुल्क भी तय किया गया है। राज्य, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के लिए निशुल्क, नव आरम्भकर्ता खिलाड़ी 500 रुपए प्रति माह , शौकिया खिलाड़ी के लिए 1500 रुपए, वहीं केटेगरी ब में एथलेटिक्स, जुडो,हॉकी, तीरंदाजी, भरोत्तलन, जिम्नास्टिक व ताइक्वांडो जिसमे राज्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के लिए निशुल्क रखा गया है। नव आरम्भकर्ता के लिए 300 प्रति माह , शौकिया के लिए 1000 प्रति माह रहेगा। केटेगरी स में खो-खो, , कुश्ती, कबड्डी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, , वॉलीबॉल, फुटबॉल व वुशु में राज्य , राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निशुल्क रहेंगे। नव आरंभकर्ता के लिए 200 रुपए माह, शौकिया , नॉनप्लेयर के लिए 500 माह शुल्क रहेगा।

भ्रमण करने के लिए भी शुल्क
अब खेल संकुल में मॉर्निंग वॉक व इवङ्क्षनग वॉक के लिए आने वाले व्यक्तियों से 300 रुपए प्रति माह शुल्क लिया जाएगा, जबकि इससे पहले किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता था।

एक हजार से अधिक लोग जाते है
खेल संकुल में बड़ी संख्या में पुरुष , महिलाए , बालक व बालिकाएं व खिलाड़ी सुबह शाम घूमने व योगा करने जाते है। एक जनवरी से शुल्क लगने पर इनकी संश्या कम हो जाएगी।बूंदी शहर में भ्रमण के लिए एक मात्र खेल संकुल ही है। सबसे अधिक घूमने वाले लोग यही आते है।

यह शुल्क राज्य सरकार के खेल विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में लगाया गया है। कल से इसके लिए रसीद काटे जाना शुरू किया जाएगा। इसके अभाव में खेल संकुल में ना अभ्यास कर सकेंगे ना भ्रमण कर सकेंगे। यह व्यवस्था एक जनवरी से की जाएगी।
हर्षवर्धन, जिला खेल अधिकारी, बूंदी

नए वर्ष से नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने वाले, जोङ्क्षगग करने वाले, व्यायाम एवं सभी प्रतिभावान खिलाड़ी जो अपना अभ्यास करते हैं उन पर शुल्क लगा दिया गया है। अब शुल्क दिए बिना इस खेल संकुल में प्रवेश निषेध कर दिया। पूर्णतया विकसित नहीं होने पर भी यह शुल्क लगा देना अनुचित और ङ्क्षनदनीय है इसकी में कड़े शब्दों में ङ्क्षनदा करता हूं।मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं की जो समस्त शुल्क लगाया गया है उसको माफ किया जाए।
हरिमोहन शर्मा, विधायक बूंदी

पूर्व में कांग्रेस सरकार ने पे एण्ड प्ले योजना को बंद किया था। सभी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए शारिरीक व्यायाम जरूरी है। लोगों को अच्छे स्वास्थ्य से दूर नहीं किया जाना चाहिए। मैं खेल मंत्री से अनुरोध करूंगा कि इसे शुरू नहीं किया जाए, ताकि लोग सरकार की सुविधाओं का लाभ उठा सके।
अशोक चांदना, पूर्व खेल राज्य मंत्री व हिण्डोली विधायक

Published on:
29 Dec 2024 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर