बूंदी

शादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा था, रास्ते में मौत खींचकर ले गई, मच गई चीख पुकार

कोटा-जयपुर हाइवे पर रोड पार करते समय कार की टक्कर से एक जने की दर्दनाक मौत हो गई। पलभर में वैवाहिक वर्षगांठ की खुशी गम में बदल गई।

2 min read
Apr 24, 2023
Youth dies in accident on wedding anniversary in bundi

बूंदी। कोटा-जयपुर हाइवे पर रोड पार करते समय कार की टक्कर से एक जने की दर्दनाक मौत हो गई। पलभर में वैवाहिक वर्षगांठ की खुशी गम में बदल गई। जानकारी अनुसार शहर के न्यू कॉलोनी निवासी निखिल भाटिया (40) अपनी सातवीं वैवाहिक वर्षगांठ पर परिवार के साथ यहां कोटा-जयपुर हाइवे पर स्थित एक होटल में खाना खाने जा रहे था, परिवार के सदस्यों ने होटल के सामने वाले सड़क (रोग साइड) पर गाड़ी खड़ी कर दी और होटल पर जाने के लिए फोरलेन रोड को पार करने लगे, तभी सामने से कोटा की ओर जाने वाले तेज स्पीड वाहन ने निखिल के टक्कर मार दी, जिससे उसका एक पांव कट गया।

अचानक हुई घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहुलुहान हालात में गंभीर घायल व्यक्ति को सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंची। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को कोटा रैफर कर दिया गया,जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के बैग की दुकान है। एएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के पांच साल की बेटी है।

मच गई चीख पुकार
अचानक हुई घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के आंखों के सामने हुए हादसे से सब दंग रह गए। चीख पुकार मच गई। घटना से परिजन सदमें में आ गए। कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहन थम गए, जिसको भी सूचना लगी अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। मृतक की शादी को करीब सात साल हुए है।

एक किलोमीटर दूर मिला कटा पांव
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल लहुलुहान हो गया। एक पांव कट गया। पांव गाड़ी के आगे के हिस्से में फंस गया, जो एक किलोमीटर दूर जाकर सड़क किनारे झांड़ियों में पुलिस को मिला। मौके से वाहन चालक फरार हो गया।

Published on:
24 Apr 2023 02:34 pm