बुरहानपुर

6 दिन में 130 कोरोना संक्रमित, अब तक सर्वाधिक 177 एक्टिव केस

- बेकाबू कोरोना- 20 के एवरेज से हर दिन सामने आ रहे मरीज
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2021, 11:08 AM IST
130 Coronetects in 6 days, 177 highest active cases till date
130 Coronetects in 6 days, 177 highest active cases till date


6 दिन में 130 कोरोना संक्रमित, अब तक सर्वाधिक 177 एक्टिव केस
- बेकाबू कोरोना
- 20 के एवरेज से हर दिन सामने आ रहे मरीज

बुरहानपुर. कोरोना अब बेकाबू होता जा रहा है। मार्च एंडिंग तक जहां 15 के एवरेज में मरीज सामने आ रहे थे, अब अप्रैल के पहले छह दिन आंकड़ा हर दिन 21 का हो गया। छह दिन में 130 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कोरोना के आंकड़े अब उछाल मारने लगे हैं। लगातार केस बढऩे से अब सभी को चिंता सताने लगी है। पिछले 16 फरवरी से कोरोना ने जो र?तार पकड़ी वह अब तक नहीं रुकी है बल्कि यह और तेज होती चली गई। अप्रैल के पहले सप्ताह में आंकड़ा 130 तक पहुंच गया। जबकि पिछले मई से भी ज्यादा गति से यह कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा उपाध्यक्ष संक्रमित
सोमवार को आईरिपोर्ट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल और भाजपा उपाध्यक्ष बलराज नावानी भी संक्रमित पाए गए। जबकि 28 की रिपोर्ट में संजय नगर, खापरखेड़ा, ग्राम खामनी, लक्षमी नगर, बहादरपुर, बोहल्ड़ा, चापोरा, ब?खारी, इतवारा के 5, रास्तीपुरा का एक सामने आया।
अपै्रल की रिपोर्ट
1 अप्रैल- 21
2 अप्रैल- 21
3 अप्रैल- 22
4 अप्रैल- 19
5 अप्रैल- 19
6 अप्रैल- 28

प्रशासन ऐसे कस रहा नकेल
प्रशासन की ओर से कोरोना के बढ़ते मामले के बाद कईपाबंदियां कर दी। अब वाट्सएप नंबर भी जारी कर दिए। कोईभी नियम का उल्लंघन करते दिखने पर शिकायत भी कर सकता है। जनपद पंचायत बुरहानपुर के लिए निखिल सिंह 99937.8 56 10, नगर निगम बुरहानपुर में अभिलाष मरावी 8 8 176 .48 241, जनपद पंचायत खकनार डॉ. प्रणय तिवारी 9406 9.8 0957, नेपानगर अशोक बारेवर 98 26 5.48 523 और नगर परिषद शाहपुर विकास जवादे 90096 .56 6 10 के नंबर जारी किए हैं।

होम क्वॉरंटीन की जांच
शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी होम क्वांटीन किए नागरिकों के घर.घर जाकर रेंडमली चेक कर रहे है। वहीं नो मास्क.नो एंट्री अभियान भी शुरू किया है।

जाने यह है पूरी स्थिति
5570 लोग अब तक होम क्वारंटीन
90 यात्री हो होम क्वारंटीन किए
97 ऐसे हो पॉजिटिव के संपर्क में आए
249 वर्तमान में होम क्वारंटीन

Published on: