बुरहानपुर

168 प्लाट 250 लोगों को बेच दिए, निर्माण करने पहुंचे तो धोखाधड़ी का चला पता

धोखाधड़ी की शिकायत, हमीदपुरा क्षेत्र का मामलाकम रेट में प्लाट देने का लालच देकर मजदूरों से जमा कराए रुपए
2 min read
fraud
सस्ते में बेचा प्लॉट, रजिस्ट्री भी कर दी बाद में पता चला जमीन किसी और की है

बुरहानपुर. हमीदपुरा क्षेत्र में सस्ती कीमत पर जमीन (प्लाट) देने का लालच देकर धोखाधड़ी करने की शिकायत थाने तक पहुंची। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कॉलोनी में 168 प्लाट काटने के बाद 250 लोगों को रजिस्ट्री और सौदा चि_ी के माध्यम से भूखंड विक्रय किए गए। प्लाट धारकों निर्माण शुरू करने पहुंचे तो खुद के साथ ठगी होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद सभी प्लाट धारकों ने खेत मालिक और दलाल के खिलाफ थाने में शिकायत की।

गणपति थाना प्रभारी चैनसिंह उइके ने बताया कि खेत की भूमि पर कॉलोनी बनाकर प्लाट देने के नाम पर धोखाधड़ी करने की प्लाट धारकों ने शिकायत की गई है। खेत मालिक कस्तुराबाई, रूपचंद दिलावरे और दलाल शेख जावेद पिता शेख बाबू ने मिलकर खुली भूमि पर 400 वर्गफीट के छोटे प्लाट बनाकर विक्रय की शिकायत मिली। बताया कि प्लाट धारकों के साथ धोखाधड़ी करते हुए प्लाटों पर दो से अधिक लोगों के नामों पर रजिस्ट्री और सौदा चि_ी कर दी गई। प्लाट धारक जब निर्माण शुरू करने के लिए पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ। 50 से अधिक प्लाट धारकों ने थाने पहुंच कर शिकायत की है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

निरक्षर और मजदूर वर्ग का उठाया फायदा
प्लाट धारक वसीम उद्दीन, मोह?मद रियाज, सैयद रेहान, सैयद नवेद ने बताया कि खेत में कॉलोनी काटने के लिए दलाल शेख जावेद ने लोगों को भूमि दिखाई। निरक्षर और मजदूर वर्ग के लोगों को सस्ते प्लाट देने का लालच देकर 50 हजार से लेकर 70 हजार रुपए तक लिए गए। यहां पर 1986 से लेकर अब तक प्लाटों का विक्रय किया जा रहा है। एक ही भूमि की रजिस्ट्री करने के नाम सौदा चि_ी पर कर दी गई। प्लाट मालिक और दलाल एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे है। प्लाटों के नाम पर लाखों रुपए मजदूर वर्ग से लेने के बाद भी प्लाट नहीं दिए जा रहे हंै।

- खेत की भूमि पर प्लाट देने के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत आई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चैनसिंह उईके, गणपति थाना प्रभारी

- मैं 6 माह से बीमार हूं, खेत में प्लाट नहीं होने के बाद भी दलाल ने प्लाट बेच दिए है। दलाल ने ही कबाड़ा किया, उसी के पास सभी के कागज है। हमने किसी को प्लाट भी नहीं बताए हैं।
रूपचंद दिलावरे, प्लाट विक्रेता

- प्लाट विक्रय करने में सिर्फ दलाली करता था, 30 साल पहले ही खेत के प्लाट बेच दिए गए थे। 2015 से मैंने कार्य शुरू किया। खेत मालिक ने खाली प्लाट बताकर डबल बेच दिए है।
शेख जावेद, दलाल

Published on:
13 Mar 2020 07:10 am