बुरहानपुर

Board exam- 39 परीक्षा केंद्र बनाए, 5 संवेदनशील, 14432 देंगे परीक्षा

तैयारी- प्री बोर्ड के बाद लग रहीं अतिरिक्त कक्षाएं
2 min read
school
प्री बोर्ड परीक्षा के बाद अतिरिक्त कक्षा भी लग रही।

बुरहानपुर. 2 मार्च से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी विभागीय स्तर पर जोरों पर की जा रही है। 14432 बच्चे इसमें शामिल होंगे। इनके लिए 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं व 5 संवेदनशील केंद्र है जहां प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षा नियमित विद्यार्थियों के साथ आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर राजेश कुमार कौल ने परीक्षा दिनांक को प्रश्न पत्र थाने से निकलवाने के लिए कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति थानेवार कर दी। परीक्षा केंद्र पर नियुक्ति प्रेक्षक विवेक दुबे, गुलरेज अहमद, शंकर सिंह डाबर, केके खेड़े, एससी टेमनेे को नियुक्त किया गया है। साथ ही उडऩदस्ता निरीक्षण दल परीक्षा केंद्रें पर आकस्मिक निरीक्षण के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिन्हें स्पष्ट रूप से परीक्षा को सफतापूर्वक संपन्न के लिए निर्देशित किया गया है।

यह है संवेदनशील केंद्र
शिक्षा विभाग के अनुसार संवेदनशील केंद्रों में नेपानगर, देड़तलाई, खेरातीबाजार, सुभाष उत्कृष्ठ, सुभाष हाईस्कूल शामिल है। 10वीं में कुल 8619 विद्यार्थी शामिल होंगे वहीं 12वं में 5813 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

रिवीजन पर दें ध्यान
परीक्षा के अंतिम दिनों में रिवीजन ही एक मात्र उपाए है जो आपको सफलता की सिद्धि तक ले जाएगा। इसलिए हर विषय के लिए रिवीजन का टाइम टेबल बनाए। और उस टाइम टेबल के हिसाब से प्रतिदिन विषय वाइज रिवीजन करें। इससे आपकी तैयारी मजबूत होगी और आप परीक्षा में किसी प्रकार से असफल नहीं होंगे।

परीक्षा में गैप का लें फायदा
परीक्षा में हर विषय के पेपर के बाद करीब एक दो या फिर तीन दिनों तक का गैप मिलता है। इन गैप का फायदा उठाकर भी आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। गैप के दौरान आप जिस विषय का पेपर है उस विषय पर ज्यादा फोकस करते हुए उसका रिवीजन अच्छे तरीके से कर सकते हैं और आप परीक्षा में अच्छे अंक ला सकते हैं।

ऐसा हो रुटीन
हमेशा पढऩे के दौरान 40 मिनट के बाद ब्रेक जरूर लें, यह तरीका आपका पढ़ाई में इंटरेस्ट बनाए रखेगा।
प्रतिदिन समय से सोना कभी नहीं भूलेे। सोने के लिए जाने से 30 मिनट पहले पढ़ाई करना बंद कर दे।
सबसे जरूरी चीज इस दौरान आप कैफीन लेना बंद कर दें। जैसे चाय, कॉफी आदि ज्यादा लेने से बचे। इससे आपको नींद आने में बहुत परेशान हो जाती है और नींद नहीं पूरी होने से आप सुबह उठने के बाद थकान महसूस करेंगे।
आप खुद को चुस्त.दुरुस्त करने के लिए ग्रीन टी ले सकते हैं।
जरूरी नहीं हो तो टीवी देखना, फोन पर बाते करना, सोशल मीडिया का प्रयोग करना कम कर दें।
जब भी पढ़ाई के दौरान ब्रेक लें तब अपना पसंदीदा म्यूजिक सुनें।

परीक्षा के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान
सबसे पहले उन टॉपिक्स को टिक कर लें जिन्हें लेकर आपको पूरा कांफीडेंस हो।
उन टॉपिक्स को अलग से टिक कर ले जिनका अभ्यास आपने कर रखा है।
सुबह उठते ही पढ़ाई का अपना टारगेट सेट कर लें। इस काम में दो मिनट से ज्यादा का टाइम न लगाएं।
आप जो भी पहला टारगेट बनाएं उसकी टाइमिंग 25 मिनट की रखें। ऐसा करने से टारगेट पूरा करने में बोरियत नहीं होती है।
अंतिम समय में अधिक पढऩे के बजाय, सेलेक्टिव और जितना पढ़ रहे है, उसे ध्यान से पढ़े।
अगर हो सके तो थोड़ी देर मेडिटेशन करें, इससे कांस्ट्रेशन लेवल इंप्रूव होता है।

Published on:
18 Feb 2020 08:10 am