बुरहानपुर

4300 हितग्राही जमा नहीं कर पाए दस्तावेज, आवास योजना से होंगे बाहर

- डीपीआर में बदलाव
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2021, 1:36 AM IST
4300 beneficiaries could not submit documents, will be out of housing scheme
4300 beneficiaries could not submit documents, will be out of housing scheme

बुरहानपुर. पीएम आवास योजना में 4300 हितग्राही अपना दस्तावेज जमा नहीं कर पाए है। निगम ने ऐसे हितग्राहियों की सूची तैयार कर योजना की डीपीआर से बाहर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम ने 10 हजार 698 हितग्राहियों की दो डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी थी।
26 सितंबर 2018 को 6 हजार 260 और 29 अगस्त 2019 को 4 हजार 698 हितग्राहियों की डीपीआर स्वीकृत होने के बाद दस्तावेज जमा कर पहली किश्त का भुगतान करना था, लेकिन दोनों ही डीपीआर में शामिल हितग्राहियों ने समय सीमा के अंदर अपना दस्तावेज निगम कार्यालय में जमा तक नहीं करवाए। ऐसे में निगम अधिकारियों को नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से फटकार लगने के बाद निगम ने हितग्राहियों के दस्तावेज करने की प्रक्रिया को शुरू कर दी थी, लेकिन हितग्राहियों को अंतिम सूचना देने के बाद भी ४३०० हितग्राही ऐसे है जिन्होने अब तक दस्तावेज जमा नहीं करवाए है।
अब डीपीआर में होंगा बदलाव
परिवारिक वर्षाे पुराने जमीन का बंटवारा, नामांतरण अधिकांश हितग्राहियों के पास नहीं है। दानपत्र और बक्शीश नामा, आपसी राजीनामा पर भूमि मालिक के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। बिना भूमि स्वामी के हस्ताक्षर और विवादित भूमि को अब मान्य नहीं किया जा रहा है।कई मामलों में जमीन को लेकर परिवारिक और आपसी विवाद होने से भी हितग्राही अपना दस्तावेज प्रस्तूत नहीं कर पाए। निगम अब केबल दस्तावेज जमा करने वाले हितग्राहियों की ही डीपीआर करेगा।

Updated on:
21 Feb 2021, 1:36 AM IST
Published on: