
- उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया कार्यक्रम
बुरहानपुर. राज्य शिक्षा मंडल भोपाल और सीबीएसई के कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र 2018-19 में कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हुई है। अंडर ग्रेज्युएशन में ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 30 मई से 1 जून तक चलेगी। वहीं पोस्ट ग्रेज्युएशन में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से शुरू होने जा रही है।
जिले की सभी सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल बुधवार शाम जारी हुआ है। इसके साथ ही गुरुवार से ऑनलाइन पंजीयन भी शुरू हो गया है। अंडर ग्रेजुएशन कोर्स व पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स दोनों में चार चरणों में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। अंतिम चरण में कॉलेज लेवल काउंसलिंग होगी। यूजी में पोर्टल पर पहले चरण के रजिस्ट्रेशन बुधवार से ही शुरू हो गए है। इसकी अंतिम तिथि 9 जून है। पीजी में पहले चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। इस बार उच्च शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल से कक्षा 12वीं पास करने वाले छात्रों को विशेष सुविधा दी है। ऐसे छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने से पहले रोल नंबर व पासिंग ईयर बताना होगा। ऐसा करने से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम व अन्य जानकारी अपने आप अपडेट हो जाएगी। अन्य बोर्ड या ऐसे छात्र जिनका रिकॉर्ड मिलान नहीं होता है, उन्हें पूरा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना पड़ेगा। ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए कॉलेजों को इस शेड्यूल का पालन करना होगा। एडमिशन की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करानी होगी। ऐसा न करने पर प्रवेश अमान्य माने जाएंगे।
कॉलेजों में पंजीयन की सुविधा
सभी निजी कॉलेजों में छात्रों के ऑनलाइन पंजीयन के लिए सुविधा दी जा रही है। पंजीयन शुरू होने के पहले ही कॉलजों ने यह तैयारी शुरू कर दी थी। कॉलेजों द्वारा कार्यशाला व सेमीनार आयोजित कर पाठयक्रमों की छात्रों की जानकारी दी गई थी। हालाकि निजी कॉलेजों के साथ सरकारी कॉलेजों में भी छात्र पंजीयन करा सकते है।
यूजी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया :-
पहला चरण -
30 मई से 9 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
30 मई से 10 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन
14 जून तक सीट अलॉटमेंट लेटर जारी
15 से 20 जून तक ऑनलाइन फीस जमा करना होगी
दूसरा चरण :-
22 जून को खाली सीट और कटऑफ लिस्ट जारी होगी
23 से 27 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, री-च्वाईस फिलिंग
28 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन व च्वाईस फिलिंग
2 जुलाई तक अलॉटमेंट लेटर जारी होगा
5 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे।
तीसरा चरण -
7 जुलाई तक खाली सीटों व कटऑफ लिस्ट जारी होगी
8 से 15 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व री-च्वाईस फिलिंग
9 से 16 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन व च्वाईस फिलिंग
19 जुलाई तक अलॉटमेंट लेटर जारी होगा
24 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
इसके बाद कॉलेज लेवल काउंसलिंग 28 जुलाई से 10 अगस्त तक होगी।
पीजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया :-
पहला चरण -
1 से 14 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
2 से 15 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन
20 जून को सीट अलॉटमेंट लेटर
25 जून तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
दूसरा चरण -
27 जून तक खाली सीटों व कटऑफ लिस्ट जारी होगी।
28 जून से 1 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और री-च्वाईस फिलिंग
2 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन और च्वाईस फिलिंग
5 जुलाई को अलॉटमेंट लेटर तिथि
9 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा
तीसरा चरण -
11 जुलाई तक खाली सीटों व कटऑफ लिस्ट जारी होगी
12 से 18 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और री-च्वाईस फिलिंग
19 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन और री-च्वाईस फिलिंग
24 जुलाई तक अलॉटमेंट लेटर की तिथि
28 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख
कॉलेज लेवल काउंसलिंग 1 से 14 अगस्त तक होगी।