बुरहानपुर

26 साल की उम्र में कर दिए 34 अपराध, घर में रखता है तलवारे

- ऐसे आदतन बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस - लालबाग चौराहा पर कान पकड़कर उठक बैठक करवाई- तलाशी में घर से मिली पांच तलवारे- जिला बदर की कार्रवाई शुरू
2 min read
At the age of 26, the crime 34, puts the house at Talwar
At the age of 26, the crime 34, puts the house at Talwar

बुरहानपुर. लालबाग पुलिस ने शनिवार को एक आदतन अपराधी का सड़क पर जुलूस निकाला। महज 26 साल की उम्र में ऐसे आरोपी पर रेलवे व पुलिस दोनों थानों में 34 प्रकरण दर्ज है। इसमें कई गंभीर अपराध भी शामिल है। आरोपी के घर पर पुलिस को शस्त्र होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली, तो वहां से पांच तलवारे मिली। पुलिस ने शत्र अधिनियम के तहत भी उस पर प्रकरण बनाया है।
आरोपी सलमान पिता नसीर (26) निवासी चिंचाला को पुलिस ने गिरतार किया। टीआई दिनेशसिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सलमान के घर में अवैध रूप से शस्त्र रखे हुए है, जिससे वह किसी भी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकात है। इसको देखते हुए पुलिस का दल गठित किया गया और मकान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान मकान से पांच लोहे की तलवारे जब्त हुई है। जिससे वह किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता था। सलमान पर पहले से कई आराधिक मामले दर्ज है। उसके जिला बदर की कार्रवाई भी चल रही है।
मोबाइल चोरी से लेकर लूट व हत्या के प्रयास के प्रकरण दर्ज
सलमान आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जीआरपी, आपीएफ और पुलिस में प्रकरण दर्ज है। सलमान मोबाइल चोरी बड़ी सफाई से करता है। इसके अलावा लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास, चोरी जैसे कई प्रकरण भी उस पर दर्ज है। जीआरपी में ८, आरपीएफ में १४ व लालबाग थाने में उसपर १२ प्रकरण दर्ज है।
थाने में कान पकड़े, हाथ जोड़कर बोला आगे नहीं करूंगा अपराध
सलमान को पकड़कर जब लाया गया, तो टीआई के सामने सलमान ने अपने कान पकड़े, हाथ जोड़ते हुए बोला साहब अब कभी ऐसा काम नहीं करूंगा, छोड़ दो इस बार। पुलिस ने अपराधियों में भय हो, इसके लिए सलमान का जुलूस निकाला और लालबाग क्षेत्र में सड़क पर पैदल घुमाते हुए उसे थाने लेकर आए। उसे गुंडा लिस्ट में भी शामिल किया है।

Published on:
28 Jul 2018 10:21 pm