बुरहानपुर

मलकापुर में भीषड़ हादसा, 13 की मौत, 6 बुरहानपुर के

मलकापुर में भीषण सड़क हादसाए 13 की मौतमरने वालों में बुरहानपुर के 6 मजदूर शामिल है जो महाराष्ट्र में खेतों में मजदूरी करने गए थे।
2 min read
Bhishad incident in Malkapur, 13 deaths, 6 burhanpur
Bhishad incident in Malkapur, 13 deaths, 6 burhanpur

बुरहानपुर. महाराष्ट्र के मलकापुर के पास नेशनल हाइवे पर इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव ले जा रहे ट्रक और मैजिक वाहन की भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गईए जबकि 3 लोग घायल हो गए। बता दें कि मैजिक वाहन में 16 मजदूर सवार थे जिनमें से 13 की मौत हो गईए जबकि 3 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें से 6 मजदूर बुरहानपुर के बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मलकापुर में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे धरणगावं के पास रसोया कंपनी के सामने ट्रक और मैजिक वाहन आमने.सामने से भिड़ गए। ट्रक में विस्फोटक भी भरा हुआ था। इसी दौरान ट्रक की मैजिक वाहन से आमने.सामने की भिंड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक वाहन में सवार 16 में से 13 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में बुरहानपुर के 6 मजदूर शामिल है जो महाराष्ट्र में खेतों में मजदूरी करने गए थे। मलकापुर पुलिस ने मृतकों को जिला अस्पताल पीएम के लिए पहुंचाया। मंगलवार सुबह सभी का पीएम होगा।ट्रक में एक्सप्लोसिव होने के कारण स्थानीय पुलिस ने नगरपालिका के दमकल विभाग को भी सूचना दी और बड़ी संंख्या में दमकल की गाडय़िां भी मौके पर पहुंच गई थी। घटना से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी को देखते हुए पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

बताया जा रहा है कि ट्रक मुंबई से नागपुर की ओर जा रहा थाए जबकि मैजिक वाहन मलकपुर से अनुराबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतकों के शव वाहन में ही फंस गए थे। कुछ मजदूर ट्रक के नीचे दब गए थे जिन्हें क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक मृतकों में महाराष्ट्र के अनुराबाद भुसावल के अलावा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर और नागझिरी के निवासी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे के एक तरफ का यातायात पूरी तरह से रूका रहाए जो करीब 2 घंटे बाद बहाल हो सका।
नागझिरी के इन लोगों की मौतए ये हुए घायल

Published on:
21 May 2019 11:22 am