बुरहानपुर

भाजपा नेता की तेल मिल में लगी आग, लाखों का नुकसान

- रेणुका मंदिर के पास कामेश्वर इंडस्ट्रीज में लगी आग
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 12:44 PM IST
BJP leader's fire in oil mill, loss of millions
BJP leader's fire in oil mill, loss of millions

- सुबह 5 बजे की है घटना
- दो फायर वाहन और दो टैंकर लगे आग बुझाने में
- आग लगी तो पीछे सोए मजूदर भाग आए
- शटर तोड़कर पाया आग पर काबू
बुरहानपुर. गर्मी के मौसम में आग की घटनाएं लगातार हो रही है। बुधवार सुबह ५ बजे रेणुका माता मंदिर के पास स्थित भाजपा नेता की तेल मिल में आग लग गई। आग का कारण फिलहाल शॉट सर्किट से सामने आया है। इसमें लाखों रुपए के संसाधन जल गए। नुकसानी का आंकलन लगाया जा रहा है।
भाजपा नेता गिरिश शाह की रेणुका माता मंदिर के पास कामेश्वर इंडस्ट्रिज के नाम से फैक्ट्री चलती है। जहां तेल का उत्पादन होता है। सुबह आग लगने की खबर शिकारपुरा पुलिस को लगी। ५ बजे के करीब जवान मौके पर पहुंचे और फायर फायटर को खबर की। फैक्ट्री के पीछे सो रहे मजदूर बाहर भाग निकले। इस घटना में रिफाइनरी मशीन जलना बताया है।
ऐसे पाया आग पर काबू
इंडस्ट्रिज पूरी तरह से बंद थी। फायर फाइटर वाहन को आग बुझाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा था। फिर शटर तोड़कर अंदर घुसे और आग पर काबू पाया। इसमें दो फायर वाहन और दो टैंकर पानी के लग गए। घटना के बाद आसपास के लोग भी घबरा गए। कई लोगों की यहां पर भीड़ लग गई।
चार दिन पहले लालबाग में जला था मकान
चार दिन पूर्व ही लालबाग क्षेत्र में बिजली डीपी में आग लगने के कारण पास में एक मकान इसकी चपेट में आ गया था, जहां पूरी गृहस्थी का सामान जल गया। निगम के पास छोटा फायर वाहन न होने से वह मौके तक नहीं पहुंच पाया। क्योंकि पुल के नीचे से वाहन नहीं निकल पा रहा था। इधर शहर में भी कमोबेश यही हाल है। सड़कें संकरी है और लोगों ने अतिक्रमण कर लेने से आग जैसी घटनाएं होने पर फायर वाहन मौके पर पहुंच नहीं सकते।

Published on: