बुरहानपुर

बोर्ड के आदेश, उच्च शिक्षा के लिए जरूरी विषयों की ही होगी परीक्षाएं

- लॉकडाउन समाप्त होने के बाद तारीख का ऐलान
2 min read
 Board orders will be only examinations of subjects required for higher education
Board orders will be only examinations of subjects required for higher education

बुरहानपुर. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना वायरस के चलते स्थगित की गईबोर्ड परीक्षाओं को लेकर नए आदेश जारी किए है।कक्षा १०वीं और १२वीं में उच्च शिक्षा के लिए जरूरी विषयों की ही परीक्षाएं लॉकडाउन समाप्त होने के बाद होगी। मंडल की ओर से परीक्षाओं का टाइम टेबल भी घोषित किया जाएगा।
कोरोना वायरस से चलते लगाए गए लॉकडाउन में कक्षा 10वीं और 12वीं की शेष बची बोर्ड परीक्षाएं सीमित दायरे में कराने का फैसला लिया गया।माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने जिन विषयों में छात्रों को उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश के लिए बहुत जरूरी है सिर्फ ऐसे ही विषयों की परीक्षाएं होगी। हालांकि परीक्षाएं की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, इनकी घोषणा लॉकडाउन खत्म होने के बाद घोषित की जाएगी।
बोर्ड ने तय किया है कि 10वीं और 12वीं के शेष पेपरों में से केवल उन विषयों की परीक्षा ली जाएगी जो छात्रों के भविष्य के लिए जरूरी हैं। जिन विषयों की परीक्षा नहीं होगी उनका मूल्यांकन करने और माक्र्स देने की अलग से व्यवस्था की जाएगी। इस लिए बोर्ड ने जिन विषयों की परीक्षाएं होगी उसकी सूची में जारी कर दी हैं।
इन विषयों के पेपर बाकी
10वीं कक्षा के विशिष्ठ भाषा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू एवं द्वितीय व तृतीय भाषा सामान्य हिंदी के पेपर बचे थे। जबकि 12वीं कक्षा के बायोलॉजी, हायर मैथेमेटिक्स, केमिस्ट्री, अर्थशास्त्र, भूगोल, राजनीति शास्त्र, कीपिंग एंड एकाउंटेंसी, व्यावसायिक अर्थशास्त्र, क्रॉप प्रॉड्क्शन एंड हर्टिकल्चर,एनिमल हस्ब्रेंड्री, मिल्कट्रेंड पॉल्टीफार्मिंग एंड फिसरीज, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन,भारतीय कला का इतिहास, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, विज्ञान के तत्व, वोकेशनल कोर्स प्रथम, द्विती, तृतीय प्रश्न पत्र शामिल है।
इन विषयों की नहीं होगी परीक्षाएं
माशिमं के अनुसार हायर सेकेंडरी में सामान्य छात्रों के लिए बायोटेक्नालॉजी और नेशनल स्क्रील्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के आइटी, रिक्योरिटी,ब्यूटी एंड वेलनेस, बैकिंग फाइनेंशियल सर्विस, इलेक्ट्रिकल टेक्नालॉजी हेल्थ केयर, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोट्र्स, रिटेल एवं ट्रेवल टूरिज्म विषयों की परीक्षा नहीं होगी।

Published on:
10 Apr 2020 06:02 am