बुरहानपुर

शहर के सागर टावर के पास लगेगा ब्रिटिश कालीन रेल कोच

8 दिनों में अकबरी सराय को करें अतिक्रमण मुक्त, कबाड़ की नीलामी कर साफ करे मैदानपुरातत्व समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देशधरोहरों की ली सुध
2 min read
meeting
कलेक्टर ने ली पुरातत्व समिति की बैठक।

बुरहानपुर. शहर के मुगलकालीन अकबरी सराय को मूल स्वरूप में लाने के लिए कवायद अब फिर शुरू हो गई है। पुरातत्व समिति की बैठक में कलेक्टर ने निगम अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर निगम का कबाड़ और कचरा वाहनों को नीलाम कर मैदान साफ करने के साथ ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर कार्यालय में गुरुवार को जिला पुरातत्व समिति की बैठक हुई। कलेक्टर राजेश कुमार कौल ने पर्यटन स्थलों के आसपास बढ़ रहे अतिक्रमण भी चिंता जाहिर करते हुए राज्य और केंद्रीय पुरातत्व अधिकारियों को सूची बनाने के निर्देश दिए। अकबरी सराय में निगम का अनुपयोगी वाहन और कबाड़ पड़ा देखकर निगम इंजीनियर डीके पटेल को एक सप्ताह में कबाड़ और वाहनों को नीलामी करने के कहा। जिले के पर्यटन स्थलों का सोशल मीडिया पर प्रचार.प्रसार के साथ ही पर्यटन स्थलों की शार्ट फिल्म का निर्माण को लेकर चर्चा की गई। प्राचीन परकोटे की दीवारों पर लगी घास को निकलने के लिए निगम अधिकारी को निर्देश दिए गए। पर्यटन स्थलों के पहुंच मार्ग एवं सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों से जानकारी मांगी गई। समिति सदस्य कमरूद्दीन फलक ने दौलतखा के मकबरा पहुंच मार्ग पर अतिक्रमण होने और मोती महल मार्ग निर्माण की मांग रखी। कलेक्टर ने अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम को निर्देश देने की बात कही।

सागर टावर के पास लगेगा ब्रिटिशकालीन रेल कोच
भुसावल रेलवे मंडल की ओर से ब्रिटिश कालीन रेल कोच दिया जा रहा है। पुरातत्व समिति की बैठक में रेलवे कोच लगाने के लिए स्थान को लेकर चर्चा की गई।लालबाग आदर्श रेलवे स्टेशन के बाहर सागर टावर के पास रेल कोच लगाने पर सहमति बनी। यह जमीन रेलवे को कोच लगाने के लिए दी जाएगी। ब्रिटिश कालीन रेलवे कोच के आसपास सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

उद्योग संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश
उतावली नदी स्थित शाहनवाज खा का मकबरा काला ताजमहल पहुंच मार्ग पर उद्योगों से निकलने वाला कचरा और राख डालने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने उद्योग विभाग अधिकारी को पर्यटल स्थल पहुंच मार्ग पर कचरा डाल रहे उद्योग संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। केंद्रीय पुरातत्व अधिकारी को पहुंच मार्ग पर बनाइ जा रही झाडिय़ों को हटाने के लिए नोटिस जारी करने को कहा गया।

तेंदुए की दहशत, ग्रुप बनाकर पर्यटकों को एक साथ भेजे
असीरगढ़ किले पर तेंदूए दिखाई देने के बाद कलेक्टर ने पुरातत्व समिति की बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि किले पर भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को गु्रप बनाकर भेजा जाए। एक या दो पर्यटकों को अकेला नहीं भेजना है। 20 से 25 लोगों का गु्रप एक साथ भेजे। अधिक लोग देखकर तेंदूए हमल नहीं करता है। पुरातत्व समिति के लोगों ने भी असीर किले पर तेंदूए होने की बात को स्वीकार किया। साथ ही असीरगढ़ किले पर प्लास्टिक प्रतिबंध करने के प्रस्ताव पर कलेक्टर ने कहा पंचायत को किले की सफाई के लिए कहा जाएगा। साथ ही सप्ताह में एक दिन स्कूली बच्चों को भी भ्रमण कराकर सफाई के लिए प्रेरित करेंगे।

यह भी रहा मुद्दा
पुरातत्व विभाग की बैठक में कोराना वायरस को लेकर विदेश से आने वाले पर्यटकों को लेकर चर्चा की गई। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देशानुसार पर्यटकों के स्वास्थ्य की जांच कराने के बाद ही उन्हे भ्रमण कराने की बात ही। कलेक्टर ने पुरातत्व समिति सदस्यों ने विदेश से पर्यटकों की जानकारी मांगी। बैठक में राम झरोखा मंदिर के पास अवैध रेत खनन रोकने के लिए गड्ढें करने और सदस्यों से शुल्क जमा करने पर चर्चा हुई।

Published on:
28 Feb 2020 08:10 am