बुरहानपुर

Video: बुरहानपुर में कोरोना का कहर, एक साथ मिले 14 नए केस

गुरुवार की सुबह 14 लोगों की रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2020, 6:29 PM IST
coron_ka_kahan.jpg

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक बार फिर से कोरोना का बम फुटा है। यहां पर गुरुवार की सुबह 14 लोगों की रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। इस प्रकार अब यहां कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 110 हो गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 9 तक पहुंच गया है।


एक साथ 14 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से रास्तीपुरा का क्षेत्र हॉट स्पॉट बन गया है। यहां पर अब तक 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में विधायक के पीए, बैंक का भृत्य और जिला अस्पताल के कर्मी शामिल भी है।


लापरवाही पड़ रही भारी


जानकारी के अनुसार, कोरोना केस बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण जो सामने आ रहा है, वह ये है कि लोग सैंपल देने के बाद घर पर क्वॉरंटीन नहीं हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि सैंपल देने के बाद ये लोग एक या दो दिन घर पर रहने के बाद तीसरे दिन बाहर काम करने निकल जा रहे हैं। रिपोर्ट आने तक वह कई लोगों को संक्रमित कर रहा है।

Updated on:
14 May 2020, 6:29 PM IST
Published on: