
Burhanpur Earthquake news. . शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से लोगों में कुछ समय के लिए दहशत रही। कई लोग अपने घरों और दफ्तरों में यह झटके महसूस किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धरती कुछ पलों के लिए कांपी, जिससे घरों में रखी वस्तुएं और फर्नीचर हिलने लगे। अचानक हुए इस अनुभव से लोग सहम गए।
हालांकि शहर में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन ने अभी पुष्टि नहीं की है। झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर कम रही, जिसके चलते कोई बड़ा खतरा नहीं हुआ। भूकंप के केंद्र और उसकी सटीक तीव्रता का आकलन भूगर्भ वैज्ञानिकों द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्र में ऐसे झटकों का अनुभव पहले भी हुआ है, लेकिन उनकी तीव्रता हमेशा कम रही है। यह घटना दिन भर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही, जहां लोग अपने अनुभव साझा करते दिखे।
शहर में भूकंप के झटके मेहसूस होने के बाद कई लोगों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष इमाद उद्दीन, अब्बास खान सहित अन्य लोगों ने भूकंप के झटके मेहसूस किए जाने की पुष्टि की है।
खंडवा से मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय से 88 किलोमीटर दूरी (धौलकोट कुंडिया - खरगोन) गहराई 10 किलोमीटर पर केंद्र रहा। समय 9 बजकर 15 मिनट 28 सेकंड है। जिसकी तीव्रता - 4.5 (हल्का) मेहसूस हुई। कृषि एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता ने कहा कि इस तरह के झटकों के बाद दो से तीन दिन तक सजग रहे। खरगौन में भूकंप के झटके लगे हैं। तगड़े झटकों से खलबली मच गई। जान बचाने लोग घर से बाहर भागे। खरगोन में सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई तीव्रता। गहराई कम होने के कारण खरगोन शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने कंपन को स्पष्ट रूप से महसूस किया