धरोहर के पास कर लिए अतिक्रमण, 150 लोगों को नोटिस

दिल्ली भेजी फाइल एक दर्जन से अधिक धरोहर के पास किया है अतिक्रमण

2 min read
Jul 30, 2017
Encroachment to tax near the heritage, notice to 150 people
बुरहानपुर.
ऐतिहासिक धरोहरों के पास अतिक्रमण पैर पसारते जा रहा है। केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने इसकी रोकथाम के लिए 150 लोगों को नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने कच्चे-पक्के निर्माण कर लिए हैं। यह मकान तोडऩे के लिए विभाग ने दिल्ली में स्टेटस रिपोर्ट भेजी है, यहां से आदेश आते ही निर्माण कार्यको तोडऩे की कार्रवाईकी जाएगी।

केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अनुसार एक दर्जन से अधिक धरोहरों के पास अतिक्रमण पाया है। कईलोगों ने यहां पर पक्के निर्माण तक कर लिए हैं।इसकी न कोई अनुमति ली न विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब दिया गया।इसलिए अब दिल्ली से ओके रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग लेकर यह अतिक्रमण तोड़े जाएंगे।

इन धरोहरों के पास अतिक्रमण-

शाही किला, बीबी की मस्जिद, शाह नवाज खां का मकबरा, राजा की छतरी, आदिल शाह नादिल शाह, महलगुलआरा, खरबूजा महल, असीरगढ़ के पास, राजा की छत्री और ऐतिहासिक
के पास भारी अतिक्रमण पसरा हुआ है।

300 मीटर तक अतिक्रमण प्रतिबंधित-

प्राचीन शहर बुरहानपुर में दर्जनों धरोहरें हैं। इनके संरक्षण के लिए सरकार ने 300 मीटर के दायरे में पक्का अतिक्रमण पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। बावजूद इसके अतिक्रमण पर कोई लगाम नहीं कसी जा रही है। विभाग का कहना हैकि नए निर्माण के लिए अनुमति दी जाती है, लेकिन इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को देना होती है, जांच के बाद ही अनुमति मिलती है।


जर्जर दीवार के पास बसे हैं लोग

इधर प्राचीन
जगह-जगह से जर्जर होकर गिरने की कगार पर है। पर्यटन विकास निगम ने हाईवे किनारे परकोटे की सुध तो ले ली, लेकिन अब तक कईहिस्सा ऐसा है, जहां परकोटे की दीवार ढह सकती है। ऐसे 185 मकान चिन्हित किए गए, जो सीधे जर्जर दीवार से लगे हुए हैं।किसी दिन यह दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है।पुरातत्व विभाग और निगम ने इसके लिए मकान मालिकों को पहले से चेता दिया। हालांकि इनके पास भी रहने के लिए कोईव्यवस्था भी नहीं होने से यह लोग यहीं पर डटे हुए हैं।

सात जान गई थी एक साथ-

पांच साल पहले तेज बारिश के कारण राजघाट पर गुरुद्वारा से सटी परकोटे की दीवार मकानों पर भरभराकर गिरी थी। जहां सात जान एक साथ गईथी। इसमें बच्चे तक दब गए थे। इस घटना के बाद पूरा शहर हील गया था। बाद में ताबड़तोड़ निगम ने जर्जर परकोटे गिराने की कार्रवाईकी, लेकिन अब भी कईजगह पर मकान होने से निगम इन्हें तोड़ नहीं पा रहा है।


- पुरातत्व विभाग की धरोहरों के पास 150 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, जहां कच्चे और पक्के निर्माण कर लिए गए।सभी के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है।इसकी स्टेटस रिपोर्ट दिल्ली भेजी है। केंद्रीय पुरातत्व विभाग के मुख्यालय से निर्देश आते ही इसे तोड़ा जोएगा।

- सुभाष कुमार, सहायक पुरातत्व अधिकारी
Published on:
30 Jul 2017 12:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर