बुरहानपुर

ये क्या बंद कमरे में भाजपा पदाधिकारियों ने उठाए विरोध के स्वर, जिसे सुनकर मंत्री भी दंग

- मंत्री और सांसद गुटबाजी भी दिखी, बिना नाम लिए पार्टी पदाधिकारी बोल गए बहुत कुछ बाते
3 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 12:03 PM IST
Patrika
In this closed room, the BJP officials raised the voice of protest, the minister also heard the riots

- मंत्री गुट से बोले नेता आपसी तालमेल रहा तो हम ५० हजार वोट से जीतेंगे
बुरहानपुर. विधानसभा चुनाव के करीब आते ही भाजपा ने भी जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी। सोमवार को संगठन को मजबूत करने के लिए रूपरेखा बनाने आए खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ला और पूर्व कृषि मंत्री रामकृष्ण कुशमारिया की बैठक में गुटबाजी के साथ विरोध के स्वर भी उठे। पूर्व महापौर अतुल पटेल ने कहा कि नेताओं के आगे पीछे घूमने वाले पद पा रहे हैं, स्वाभीमानी कहा जाएगा। जबकि मंत्री गुट से जुड़े पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि आपसी तालमेल बना रहा तो हम 50 हजार वोट से जीतेेंगे। आपसी छींटाकंशी कर कांग्रेस को हम मौका दे रहे हैं। तो किसी ने पार्टी का पद पाकर अपनी गाड़ी पर तो लिखा लिया, लेकिन पार्टी की बड़ी बैठक में नहीं आते। सारी बात सुनने के बाद शुक्ला ने कहा कि इसकी रिपोर्ट भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष को दी जाएगी।
सोमवार दोपहर २ बजे ताप्ती के बड़े पुल पर स्थित एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। शाम ५ बजे तक यह बैठक चली। इसमें जब सुझाव मांगना शुरू किए तो गुटबाजी और पार्टी पदाधिकारियों की नाराजगी भी उभर कर सामने आई।
यह सामने आई बातें-
पूर्व महापौर अतुल पटेल ने कहा कि संगठन की हम बात कर रहे हैं आज संगठन कहा है। जो नेताओं के परिक्रमा करते हैं नेताओं के आगे-पीछे चलते हैं वो पद पा लेते हैं, लेकिन जो स्वाभीमानी कार्यकर्ता है वह कहां जाएगा। पहले जैसे संगठन अलग होता था नेता अलग होता था। पार्टी ने यह सोचा की नेताओ के हिसाब से संगठन भी हो, तो पार्टी ने सही सोचा, लेकिन गलत परिणाम भी हो रहे हैं, गलत लोग पद पा रहे हैं।
मंत्री गुट से मुकेश शाह ने कहा कि आपस में तालमेल अच्छा रहेगा, तो हम ५० हजार वोट से जीतेंगे। अगर ऐसा तालमेल चलता रहा और छींटाकशी होती रही तो हम कांग्रेस को मौका दे रहे हैं। हमारी बात मीडिया तक लेकर आ जाते हैं। वह ठीक नहीं है, नहीं तो हम २५ से तो जीतेंगे ही। शुक्ला ने कहा कि पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को देंगे।
यह बताया चुनाव जीतने का फंडा
महत्वपूर्ण मुद्दा यह रहा कि इस बार भाजपा सरकार चुनाव जीतने के लिए अपनी योजनाओं को भूनाएगी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को भी साफ कहा गया कि जितनी भी योजनाएं संचालित है, इसका जिन लोगों को लाभ मिला है, उन लाभार्थियों की सूची बनाकर भी उन्हें भाजपा के लिए वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाए तो हमारी जीत ऐसे ही हो जाएगी। कार्यकर्ता अपने घर और आसपास के घरों का भी वोट डलवा ले तो पार्टी को कोई नहीं हरा सकता।
गुटबाजी पर बोले खनिज मंत्री
गुटबाजी पर खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि मतभेद होना अलग बात है मनभेद होना अलग बात है। मनभेद नहीं है। मुद्दों पर मतभेद हो सकता है। पार्टी का कार्यकर्ता व्यक्तिगत जो काम करता भी है तो संगठन पर इसका कोई व्यापक असर नहीं पड़ता, क्योंकि संगठन की जो मेजोरिटी है संगठन की नीति और विचारधारा व सिद्धांत पर काम करता है। कोई व्यक्ति फिसलता भी है तो संगठन उसका साथ नहीं देता, वह अकेला रह जाता। कुशमारिया ने कहा कि राजनीति में सब होता रहता है। हमारी बहुत बड़ी पार्टी है। आपसी लड़ाई यह जागरुकता का एक प्रतिक है। समन्वय हम बैठाकर जाएंगे। हमारा संगठन मजबूत रहे। एक प्रकार से युद्ध के मैदान में खड़े हैं। हमारे जो सारे हथियार है हमारी योजना है हमारा विकास है एक-एक कार्यकर्ता को देना है।
१४ से शुरू होगी जनआशीर्वाद यात्रा
मंत्री शुक्ला ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा १४ जुलाई को उज्जैन से शुरू होकर २५ सितंबर तक भोपाल में इसका समापन होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आएंगे। यात्रा जो होनी है इसमें जिले के पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता सक्रिय रहे, जो योजना, संबल, प्रधानमंत्री आवास है समाज के व्यापक स्तर पर मध्यम वर्ग को जो फायदा हुआ है उनसे संपर्क करें।

Published on: