बुरहानपुर

बुरहानपुर के रिहायशी क्षेत्र में नजर आया तेंदुआ, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

शहर के सिंधीबस्ती रोड पर हमीदपुरा बायपास पर वन्य प्राणी तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन विभाग अलर्टहो गया। मैरिज हॉल के गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बुधवार रात्रि के समय तेंदुआ नजर आया। संचालक द्वारा गणपति थाना पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। टीम ने आसपास क्षेत्र की सर्चिंग की, लेकिन पगमार्क नहीं मिले। इसलिए अभी तक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन सतर्कता को देखते हुए रात्रि गश्त लगाई गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 8:08 PM IST
Leopard in Burhanpur
Leopard in Burhanpur

एसडीओ बोले, अभी पुष्टि नहीं, पगमार्क नहीं दिखे

Leopard in Burhanpur. शहर के सिंधीबस्ती रोड पर हमीदपुरा बायपास पर वन्य प्राणी तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन विभाग अलर्टहो गया। मैरिज हॉल के गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बुधवार रात्रि के समय तेंदुआ नजर आया। संचालक द्वारा गणपति थाना पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। टीम ने आसपास क्षेत्र की सर्चिंग की, लेकिन पगमार्क नहीं मिले। इसलिए अभी तक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन सतर्कता को देखते हुए रात्रि गश्त लगाई गई है।

वन विभाग एसडीओ विनय कुमार ने बताया कि सिंधीबस्ती-हमीदपुरा बायपास रोड पर तेंदुआ होने की सूचना मिली है।एक फुटेज सामने आया है, जिसमें एक जानवर दिखाई दे रहा है, लेकिन यह तेंदुआ है यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।क्षेत्र में निरीक्षण कर गश्त बढ़ा दी है। तेंदुए के पगमार्क भी कही नजर नहीं आए है। शहरी क्षेत्र होने से वन विभाग टीम को रात्रि के समय जांच के लिए भेजा गया था दोबारा से रात्रि के समय टीम आसपास के क्षेत्र एवं मुख्य रोडपर गश्त करेगी। अगर तेंदुए का मूवमेंट नजर आएंगा तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

फुटेज में छलांग लगाते हुए आया नजर

निजी मैरिज हॉल के गेट पर लगे कैमरें में तेंदुए का मूवमेंट नजर आया।तेंदुआ कुछ समय रोड पर खड़ा रहा फिर छलांग लगाकर मैरिज हॉल में पहुंच गया। कुछ ही सेकंड बाद वापस दीवार से छलांग लगाकर भाग निकला।जबकि यह पूरा क्षेत्र घनी आबादी का होने तेंदुए के मूवमेंट के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है।

Updated on:
23 Oct 2026, 8:08 PM IST
Published on: