ये है हमारे शहर के सूरों के जादूगर, गीत सुनकर दंग रह जाएंगे आप

 वॉइस ऑफ बुरहानपुर के लिए ऑडिशन

less than 1 minute read
Jul 30, 2017
?? ?? ????? ??? ?? ????? ?? ??????, ??? ????? ???
This is the sound magician of our city, you will be stunned by listening to the song
बुरहानपुर.
हमारे शहर बुरहानपुर में भी सूरों के जादूगरों की कमी नहीं है। वॉइस ऑफ बुरहानपुर के लिए हुए ऑडिशन में बालक-बालिकाओं ने ऐसे सूर बिखेरे की सुनने वाले दंग रह गए। 25 से अधिक ने ऑडिशन दिया। अब यह 3 अगस्त को किशोर दा के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।

सेवा सदन महाविद्यालय सभागृह में हुए ऑडिशन में निधी गुप्ता, ढोलीवाड़ा, कोमल असीरकर, मेहबीश अख्तर इतवारा, पुष्प चौकसे कारंज बाजार ने सूरों के जलवे बिखेरे। ऑडिशन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चला। यह सभी फाइनल प्रस्तुति किशेर दा के जन्मदिन पर देंगे।

स्वर्गीय
खंडवा वाले का जन्मदिवस इस साल भी मनाया जाएगा। स्व. किशोर दा स्मृति समारोह यह आयोजन करने जा रही है। 3 अगस्त को शाम किशोर के तराने गंूजेंगे। जहां मुंबई के कलाकार आ रहे हैं। संस्था अध्यक्ष विलास गोसावी ने बताया कि 3 अगस्त की रात 12 बजे 11 किलो का केक काटकर किशोर दा जन्मोत्सव मनाएंगे। इसी दिन बुरहानपुर के कलाकारों के लिए लीग वाइस ऑफ बुरहानपुर का आयोजन होगा। सेवा सदन महाविद्यालय में 30 जुलाईको दोपहर 1 बजे से इसका ऑडिशन होगा। संयोजक वीरेंद्रसिंह ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में मुंबईके कलाकार चरणजीतसिंह सौंधी प्रस्तुति देंगे। उपाध्यक्ष एहकाम अंसारी ने बताया कि वर्षा को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्थ की जा रही है।अभी जगह सेवा सदन में रहेगी या अन्य जगह अभी यह फाइनल नहीं हुआ है।

Published on:
30 Jul 2017 03:16 pm