बुरहानपुर

यातयात पुलिस ने 67 दिनों में बनाए 14 लाख रुपए के चालान

- हर माह २ हजार बन रहे चालान
2 min read
 Yatayat Police made 16 lakhs challans in 6 days
Yatayat Police made 16 lakhs challans in 6 days

सूबेदार हेमंत पाटीदार ने बताया कि चालानी कार्रवाई से पहले वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाईश दी गईथी। जनवरी से लेकर अब तक ६७ दिनों में ४ हजार से अधिक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए १४ लाख रुपए की जुर्माना राशि वसूल गईहै।कई वाहनों केस बनाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।चालानी कार्रवाई के दौरान नंबर प्लेट का ना होना, तीन सवार बैठाकर वाहन चालान, हेलमेट नहीं लगाना आदि शामिल है।


बुरहानपुर. यातायात नियमों का परिपालन नहीं करने के मामले में पिछले ६७ दिनों के दौरान शहरवासियों ने करीब 14 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भरा है। लेकिन इसके भी यातायात नियमों के परिपालन को लेकर वाहन चालकों में जागरुकता नहीं आ सकी है। यहीं कारण है कि हर दिन यातायात विभाग करीब २० से ३० चालान प्रतिदिन बना रही है।
शनिवार को यातायात पुलिस ने मोहमदपुरा मार्ग पर चालानी कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट, लाईसेंस, ओवरलोड और तीन सवारी वाहनों पर कार्रवाई की। ३० वाहनों पर कार्रवाई कर १० हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। महाराष्ट्र की ओर जा रहे वाहनों को भी रोक कर नियमों का पालन नहीं करने पर चालान बनाए गए।सूबेदार हेमंत पाटीदार ने बताया कि चालानी कार्रवाई से पहले वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाईश दी गईथी। जनवरी से लेकर अब तक ६७ दिनों में ४ हजार से अधिक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए १४ लाख रुपए की जुर्माना राशि वसूल गईहै।कई वाहनों केस बनाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।चालानी कार्रवाई के दौरान नंबर प्लेट का ना होना, तीन सवार बैठाकर वाहन चालान, हेलमेट नहीं लगाना आदि शामिल है। हर वर्ष वाहनों की संया बढ़ती है इस हिसाब से भी चालानी कार्रवाई अधिक होती है। इसके बावजूद लोग हेलमेट नहीं लगाते, तीन सवारी चलते हैं और यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है। इसलिए चालानी कार्रवाई करते हैं।
बीयू:०८०२: चालानी कार्रवाई करते हुए।

Published on:
09 Mar 2020 06:02 am