कारोबार

Venezuelan Gold: अमेरिकी बाजारों में पहुंचेगा वेनेजुएला का 1000 किलो सोना, ट्रंप प्रशासन के साथ हुई बड़ी डील

Venezuelan Gold: वेनेजुएला की सरकारी कंपनी करीब 1000 किलो सोना कमोडिटी कंपनी ट्रैफिगुरा को देगी। ट्रैफिगुरा यह सोना अमेरिकी मार्केट्स तक पहुंचाएगी।

2 min read
Mar 05, 2026
वेनेजुएला अमेरिका को सोना दे रहा है। (PC: AI)

Venezuelan Gold: वेनेजुएला की सरकारी खनन कंपनी ने अमेरिका के साथ मल्टी-मिलियन डॉलर का समझौता किया है। इसके तहत करीब 1,000 किलोग्राम सोना अमेरिकी बाजारों में बेचा जाएगा। Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सौदा ट्रंप प्रशासन के साथ किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते के तहत सोने की बार्स कमोडिटी ट्रेडिंग कंपनी ट्रैफिगुरा को बेची जाएंगी, जो उन्हें अमेरिकी बाजारों तक पहुंचाएगी।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Prices Today: होली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में दिख रहा बड़ा एक्शन, जानिए क्या हैं आज के भाव

वेनेजुएला के तेल पर है अमेरिका का कंट्रोल

यह सौदा ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ सप्ताह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक कथित ड्रग केस में गिरफ्तार कर सत्ता से हटा दिया था, जिसके बाद वहां की सरकार अस्थिर हो गई और अमेरिका ने देश के तेल संसाधनों पर वास्तविक नियंत्रण हासिल कर लिया। यह नया समझौता अमेरिका और वेनेजुएला के बीच मजबूत होते संबंधों और मादुरो की गिरफ्तारी के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यावसायिक सहयोग को दर्शाता है।

अमेरिका-वेनेजुएला डील में क्या है खास?

  1. रिपोर्ट के अनुसार, इस सौदे के तहत वेनेजुएला की सरकारी खनन कंपनी मिनर्वेन ट्रैफिगुरा को 650 से 1,000 किलोग्राम तक गोल्ड बार्स उपलब्ध कराएगी। सूत्रों के मुताबिक, इस सोने में 98% तक शुद्ध सोने की मात्रा होगी।

2. अमेरिकी सरकार के साथ एक अलग व्यवस्था के तहत ट्रैफिगुरा इस सोने को अमेरिका के बाजारों में भेजेगी। यह कमोडिटी डील उस बैठक के बाद सामने आई है, जिसमें अमेरिकी मंत्री डग बर्गम और वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने खनन सुधार और खनिज संसाधनों के दोहन पर चर्चा की थी। हालांकि, ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने अभी तक इस समझौते पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

3. अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के प्रमुख संसाधन तेल पर नियंत्रण लेने के बाद यह ट्रंप प्रशासन का तीसरा खनन या संसाधन निष्कर्षण से जुड़ा अनुबंध माना जा रहा है। ट्रैफिगुरा कंपनी अमेरिका और वेनेजुएला के बीच करीब 1 अरब डॉलर के तेल सौदों में भी शामिल है।

4. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज अच्छा काम कर रही हैं और अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ अच्छा सहयोग कर रही हैं। तेल का प्रवाह फिर से शुरू हो रहा है और दोनों देशों के बीच पेशेवर सहयोग देखना अच्छा है।'

ये भी पढ़ें

चीन से आई एक खबर और उछल गए रिलायंस और MRPL जैसी रिफाइनरी कंपनियों के शेयर, सरकारी तेल कंपनियों में भी तेजी
Also Read
View All