
अगले हफ्ते 5 नए IPO लॉन्च हो रहे हैं। (PC: AI)
IPO Next Week: इस हफ्ते जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ को मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद अब अगले हफ्ते रिटेल निवेशकों के पास पैसे लगाने के ढेरों विकल्प होंगे। 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे नए कारोबारी हफ्ते में एक के बाद एक कुल 5 मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। स्टील, पॉलिमर, वेस्टवॉटर मैनेजमेंट, ज्वैलरी और रियल एसेट इनवेस्टमेंट जैसे अलग-अलग सेक्टर्स की कंपनियां बाजार से पैसा जुटाने की होड़ में हैं। इसके अलावा, पिछले हफ्ते बंद हुए दो बड़े मेगा इश्यू के अलॉटमेंट का फैसला भी अगले हफ्ते होना है।
26 अक्टूबर को रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने की पूरी उम्मीद है। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जबकि पारस हेल्थकेयर 2.23 गुना भरा था। इन दोनों ही कंपनियों के शेयर 28 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)
Updated on:
24 Oct 2026, 2:18 PM IST
Published on:
24 Oct 2026, 2:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.