कारोबार

Meta layoffs: एआई ने छीन ली नौकरियां, मेटा में 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी हो सकते हैं बाहर

meta layoffs 2026: सोशल मीडिया कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म ने एआइ की वजह से नौकरियां घटाने के संकेत दिए है।

2 min read
Mar 14, 2026
Meta

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने की योजना बना रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने कुल कर्मचारियों में से 20 फीसदी या उससे अधिक को नौकरी से हटा सकती है। यह अब तक की सबसे बड़ी छंटनियों में से एक हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज है मॉक ट्रेडिंग सेशन, जानिए क्या होता है यह और क्या है टाइमिंग

क्या है पूरा मामला?

अमेरिकी कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चलाती है, अपने कर्मचारियों में भारी कटौती करने की योजना बना रही है। यह छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों के 20 प्रतिशत या उससे अधिक को प्रभावित कर सकती है। मेटा प्लेटफॉर्म्स की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2025 तक कंपनी में करीब 79,000 कर्मचारी काम करते थे, यानी लगभग 15,000 से 16,000 लोगों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है। हालांकि अभी तक न कोई तारीख तय हुई है और न ही अंतिम संख्या।

AI ने बदल दी काम की तस्वीर

मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग पिछले कुछ समय से जेनरेटिव एआइ में बड़ा दांव लगा रहे हैं। उन्होंने जनवरी में कहा था कि "जो काम पहले पूरी टीम करती थी, अब एक काबिल इंसान एआइ की मदद से अकेले कर सकता है।" इसी सोच के आधार पर कंपनी बड़ी टीमों की जगह एआइ टूल्स अपनाना चाहती है।

इस मकसद से मेटा ने 2028 तक 600 अरब डॉलर के डेटा सेंटर बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा एआइ एजेंट प्लेटफॉर्म मोल्टबुक पर नियंत्रण और चीनी एआइ स्टार्टअप मैनस को 2 अरब डॉलर में खरीदने की डील जैसे कई बड़े कदम उठाए हैं। साथ ही दुनिया के बड़े एआइ शोधकर्ताओं को चार साल में अरबों रुपये के पैकेज देकर अपनी नई सुपर इंटेलिजेंस टीम में शामिल किया जा रहा है।

पूरे टेक सेक्टर में एआई की मार

अगर 20 फीसदी का आंकड़ा लागू हुआ तो यह मेटा की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। इससे पहले 2022 के अंत में कंपनी ने 11,000 कर्मचारी और 2023 में 10,000 निकाले थे। इसके अलावा कई टेक दिग्गज कंपनियां भी छंटनी कर चुकी हैं। अमेजन ने जनवरी 2025 में 16,000 कर्मचारी करीब 10 फीसदी निकाले। फिनटेक कंपनी ब्लॉक ने अपनी लगभग आधी टीम हटाई। ब्लॉक के सीईओ ने एआइ को इसकी वजह बताया।

एआई रेस में मेटा की स्थिति

हालांकि मेटा का एआइ सफर कुछ खास नहीं है। कंपनी के लामा 4 मॉडल पर भ्रामक नतीजे दिखाने के आरोप लगे हैं। सबसे बड़ा मॉडल बेहेमोथ लॉन्च होने से पहल ही रद्द हो गया। नए मॉडल एवोकाडो का प्रदर्शन भी उम्मीदों से कम रहा। इन झटकों के बावजूद कंपनी एआइ में ताबड़तोड़ पैसा लगा रही है और इसी की कीमत अब उसके कर्मचारियों को चुकानी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें

Gold Price Outlook: चांदी में 43,000 और सोने में 12,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट, जानिए युद्ध के बीच भी आखिर क्यों टूट रहा गोल्ड?

Published on:
14 Mar 2026 12:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर