कारोबार

RIL की ग्रीन एनर्जी कंपनियों के बोर्ड में शामिल हुए अनंत अंबानी

मुकेश अंबानी ने छोटे बेटे अनंत अंबानी को क्लीन एनर्जी की दो कंपनियों का निदेशक बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
2 min read
anant_ambani_neeta_ambani_mukesh_ambani_1.jpg

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के मिशन क्लीन एनर्जी की जिम्मेदारी अब उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी को सौंपी गई है। अनंत को ग्रुप की दो सोलर कंपनियों का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले फरवरी 2021 में अनंत को ऑयल टू केमिकल बिजनेस का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था।

नई कंपनी की घोषणा
24 जून को रिलायंस एजीएम में मुकेश अंबानी ने ग्रीन एनर्जी के लिए नई कंपनी की घोषणा की। इसके लिए 60 हजार करोड़ रुपए के फंड का ऐलान किया गया और अनंत को क्लीन एनर्जी की दोनों कंपनियों का निदेशक नियुक्त किया गया।

जियो प्लेटफॉर्म के बोर्ड में भी अनंत शामिल
गत माह हुई वार्षिक जनरल मीटिंग में सऊदी अरामको के प्रमुख को भी ओटूसी बिजनेस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि सऊदी अरामको इस कंपनी में 20 अरब डॉलर तक निवेश कर सकती है। पिछले वर्ष अनंत को जियो प्लेटफॉर्म के बोर्ड में शामिल किया गया था। इस बोर्ड में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी पहले से ही शामिल हैं।

आकाश अंबानी जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वर्ष 2019 में शआमिल हुए। अप्रैल, 2018 में वे सावन मीडिया के बोर्ड में शामिल किए गए। अक्टूबर 2014 में उन्हें रिलायंस जियो इंफोकॉम और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में शामिल किया गया। इसी तरह अनंत को जून 2021 में रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर और रिलायंस न्यू सोलर के बोर्ड में शामिल किया गया। फरवरी 2021 में वह ऑयल टू केमिकल बिजनेस के बोर्ड मेंबर बने। मार्च, 2020 में उन्हें जियो के बोर्ड में शामिल किया गया।

Published on:
06 Jul 2021 07:40 am