कारोबार

घर बैठे मिनटों में करें वोटर कार्ड के लिए अप्लाई, नहीं लगता कोई शुल्क

वोटर कार्ड एक महत्त्वपूर्ण पहचान पत्र है। इसमें रजिस्टर के बिना आप मतदान या वोट नहीं दे सकते हैं। 18 साल की उम्र के बाद वोटर कार्ड बनवाना जरूरी है। इसे बनवाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री है। सबसे पहले voters.eci.gov.in पर जाएं। अब साइन अप पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी कर कैप्चा डालें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 2:34 PM IST
Apply for Voter Card
Apply for Voter Card

वोटर कार्ड एक महत्त्वपूर्ण पहचान पत्र है। इसमें रजिस्टर के बिना आप मतदान या वोट नहीं दे सकते हैं। 18 साल की उम्र केबाद वोटर कार्ड बनवाना जरूरी है। इसे बनवाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री है। सबसे पहले voters.eci.gov.in पर जाएं। अब साइन अप पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी कर कैप्चा डालें।

इसके बाद अपनी डिटेल भरकर नया पासवर्ड दर्ज करें। उसके बाद ओटीपी डालें। अब आपका आइडी पासवर्ड क्रिएट हो गया। इसे डालकर लॉगिन करें। फिर नए वोटर कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए फॉर्म 6 भर दें। साथ ही आपको अपना पहचान पत्र अपलोड करना होगा।

आखिरी में आपको घोषणा पत्र भी भरना होगा, जिसमें बताना होगा कि आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है। अब प्रीव्यू और सबमिट पर क्लिक करें। अपने फॉर्म को देखकर सबमिट कर दें। इसके बाद एक्नॉलेजमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें अंकित रेफरेंस नंबर से वोटर कार्ड का स्टेटस देख सकते हैं।

वोटर रजिस्टर में नाम दर्ज हुए बिना आप किसी चुनाव में वोट नहीं डाल सकते हैं। वोटर कार्ड बन जाने के बाद आप इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ दिनों के बाद आपके पते पर यह बनकर आ जाएगा।

Updated on:
20 Sep 2024, 2:34 PM IST
Published on: