कारोबार

इस माह के अंत तक शुरू हो सकता है बैड बैंक

एनपीए साफ होने पर ये सरकारी बैंक आसानी से आम ग्राहकों और कारोबारियों को ज्यादा लोन दे पाएंगे। लिहाजा बैंकों के कर्ज नहीं देने वाली बात खत्म हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर सरकार को बैंकों का प्राइवेटाइजेशन करने में भी आसानी हो जाएगी।
2 min read
Jun 29, 2021
State Bank of Sikkim recruitment 2021
State Bank of Sikkim recruitment 2021

नई दिल्ली। भारत में जल्द प्रारंभ होने वाले नेशनल असेट रि-कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड अर्थात बैड बैंक की राह कठिन होने वाली है। यह दुनिया के सबसे खराब बुरे ऋण के ढेर को कम करने में मदद तो कर सकता है, लेकिन इसके लिए उसे लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक बैड बैंक कार्य शुरू कर देगा। वक्त के साथ इसे करीब दो हजार अरब रुपए अर्थात् 27 बिलियन डलर के दबाव ऋण को संभालना होगा।

यह भारत के गैर-निष्पादित ऋण भार का लगभग एक चौथाई होगा। शुरूआत में केन्द्र सरकार बैड बैंक में पैसा लगाएगी। एनपीए साफ होने पर ये सरकारी बैंक आसानी से आम ग्राहकों और कारोबारियों को ज्यादा लोन दे पाएंगे। लिहाजा बैंकों के कर्ज नहीं देने वाली बात खत्म हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर सरकार को बैंकों का प्राइवेटाइजेशन करने में भी आसानी हो जाएगी।

यह है बैड बैंक
बैड बैंक परिसंपत्ति पुनर्निमाण कंपनी होती है, जिसका काम यह होता है कि बैंकों के फंसे हुए कर्जों यानि एनपीए को नियंत्रण में लें। बैड बैंक किसी भी खराब परिसंपत्ति को अच्छी परिसंपत्ति में बदलने का कार्य करता है। अभी अमरीका, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन व पुर्तगाल में बैड बैंक कार्य कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से खराब चल रही अर्थव्यस्था को सुधारने के लिए सोमवार को देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एक राहत पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज में उद्योगों के लिए जहां कई तरह की सुविधाएं दी जाने की बात कही गई थी वहीं प्राइवेट सेक्टर के एम्प्लाईज के लिए भी प्रावधान किए गए थे।

Published on:
29 Jun 2021 12:39 pm
Also Read
View All
Gold Price Today: भारत में गिर गया सोने का रेट, चांदी भी 3,500 रुपये टूटा, जानें गोल्ड का मौजूदा प्राइस

OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी