डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने एक ऐसी दवा के आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी है जो कोरोना संक्रमण से लड़ने में सहायक सिद्ध होगी। इस दवा को 2-deoxy-D-glucose (2-DG) नाम से पुकारा जाएगा। इसे ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मंजूरी दे दी है। हैदराबाद की प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लैब्स (Reddys Labs) इस दवा को तैयार कर रही है।