नई दिल्लीPublished: Jun 28, 2021 05:15:36 pm
Mohit Saxena
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इनमें कुछ उपाय बिल्कुल नए हैं। हेल्थ सेक्टर के लिए सरकार ने 50 हजार करोड़ का बजट तय किया है।
नई दिल्ली। पूरे देश की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राहत पैकेज का ऐलान किया। बीते दिनों कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा। वित्त मंत्री ने कहा कि कुल आठ उपायों का ऐलान किया गया है। इसमें से चार उपाय बिल्कुल नए हैं। इसमें हेल्थ से जुड़ा एक नया राहत पैकेज भी जोड़ा गया है।